Categories: खेल

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, अचानक से इस दिग्गज ने छोड़ा प्रीति की टीम का साथ

IPL 2026: आईपीएल के अगले सीजन में हमें कई बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. लेकिन इस बीच अब एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम को बड़ा झटका लगा है.

Published by Pradeep Kumar

PUNJAB KINGS: IPL 2026 शुरू होने से पहले कई टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम से हेड कोच और गेंदबाज़ी कोच की छुट्टी हो गई है, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम से भी हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और बल्लेबाज़ी कोच विक्रम राठौड़ (Vikram Rathore)अलग हो गए हैं. तो ऐसे में आईपीएल के अगले सीजन में हमें कई बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. लेकिन इस बीच अब एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम को बड़ा झटका लगा है. प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की टीम से अब एक दिग्गज ने अलग होने का फैसला कर लिया है. खास बात ये है कि ये दिग्गज लंबे समय से पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा था, लेकिन अब उसने पंजाब की टीम से अलग होने का फैसला किया है. अब इस दिग्गज ने पंजाब की टीम को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.  

पंजाब से अलग हुआ ये दिग्गज

पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाज़ी कोच और भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी (Sunil Joshi) ने अब प्रीति जिंटा की टीम से अलग होने का फैसला किया है. सुनील जोशी ने पंजाब किंग्स की टीम से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील जोशी अब BCCI के बेंगलुरू में मौजूद सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (सीओई) से जुड़ने वाले हैं. सीओई से जुड़ना उनके करियर के लिए काफी अहम साबित हो सकता है. ऐसे में अपने करियर को नया आयाम देने के लिए सुनील जोशी ने पंजाब किंग्स से अलग होने का फैसला किया है. 

आपको बता दें कि सुनील जोशी पहले भी पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं. जब साल 2020-22 तक अनिल कुंबले इस टीम के हेड कोच थे, तब भी सुनील जोशी पंजाब की टीम के साथ थे. इसके अलावा जोशी कुछ समय के लिए उत्तर प्रदेश की टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं. इसके साथ ही साथ उन्होंने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर के तौर पर भी काम किया है. 

Related Post

ये भी पढ़ें- Mohammad Kaif: रोहित शर्मा को 2027 तक कप्तान बने रहना चाहिए था, शुभमन गिल पर ज़्यादा बोझ गलत

ऐसा रहा सुनील जोशी का प्रदर्शन

सुनील जोशी की नई भूमिका बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होने की संभावना है, जहां वे युवा खिलाड़ियों के विकास और कोचिंग पर फोकस कर सकेंगे. हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. वहीं, सुनील जोशी ने 1996 से 2001 के बीच भारत के लिए 15 टेस्ट और 69 वनडे मैच खेले, जहां उन्होंने कुल 110 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें- Harmanpreet Kaur fight: घूरने लगीं नशरा, मुस्कुरा दीं हरमनप्रीत, भारत ने फिर दिया बेहतरीन जवाब, Video

Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026