Categories: खेल

India vs West Indies: एशिया कप जिताने वाला खिलाड़ी होगा टीम इंडिया से बाहर, सामने आई चौंकाने वाली वजह!

INDIA vs WEST INDIES: भारतीय टीम का अगला मिशन है वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना. ये सीरीज़ 2 अक्टूबर से खेली जाएगी और पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Published by Pradeep Kumar

IND vs WI TEST SERIES: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में धाक जमाने के बाद भारतीय टीम का अगला मिशन है वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना. ये सीरीज़ 2 अक्टूबर से खेली जाएगी और पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन इस सीरीज से एक ऐसे खिलाड़ी की छुट्टी हो सकती है, जिसने हाल ही में भारत को एशिया कप का चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था. ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है, ऐसे में टीम इंडिया की नजर ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल करने पर होगी. शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इस सीरीज के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे में भारतीय टीम इस सीरीज के दोनों मैच जीतना चाहेगी, लेकिन इसी बीच एक चैंपियन खिलाड़ी टीम से बाहर हो सकता है. कौन है ये खिलाड़ी आईए जानते हैं?  

प्लेइंग 11 से होगी इस खिलाड़ी की छुट्टी?

2 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. ऐसे में टीम मैनेजमेंट पिच को ध्यान में रखकर ही प्लेइंग 11 तैयार करेगी. जाहिर तौर पर टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की रणनीति अपनी बल्लेबाज़ी को ज़्यादा डीप करने पर रही है. भारतीय टीम चाहती है कि टेस्ट क्रिकेट में नंबर-8 तक ऐसे खिलाड़ी हों, जो बल्लेबाज़ी भी कर सकें. अगर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी रणनीति को अपनाती है तो फिर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से कुलदीप यादव को बाहर होना पड़ सकता है. भारतीय टीम अपनी बल्लेबाज़ी की गहराई पर ध्यान देगी तो 3-3 स्पिन ऑल राउंडर्स को प्लेइंग 11 में तवज्जो दी जा सकती है. ऐसे में उप-कप्तान रवींद्र जडेजा टीम की पहली पसंद रहेंगे. इसके अलावा टीम के पास अक्षर पटेल भी हैं. जो भारतीय कंडिशंस में विरोधी टीम को बल्ले और गेंद दोनों से जख्म देने का दम रखते हैं. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर नाम का खिलाड़ी भी भारतीय टीम में मौजूद है. तो टीम मैनेजमेंट इन तीनों पर भरोसा जता सकता है और कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है.

भले ही कुलदीप यादव ने एशिया कप 2025 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 17 बल्लेबाज़ों का शिकार किया हो, लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में उनका प्लेइंग 11 में जगह बना पाना काफी मुश्किल नज़र रहा है.

Related Post

ये भी पढ़ें- INDIA vs PAKISTAN MATCH: फिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानिए कब, कहां और किस दिन होगी सुपर फाइट?

IND vs WI टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज. 

ये भी पढ़ें- West Indies Beat Nepal: लाज की लड़ाई में जीती वेस्टइडीज़ की टीम, नेपाल को रौंदकर बचाई साख

Pradeep Kumar

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026