Categories: खेल

India vs Pakistan Asia Cup Final: टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को औकात दिखाई, कुछ इस तरह से अक्ल ठिकाने लगाई

Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की तरफ से फखर जमान और साहिबजादा फरहान पारी की शुरुआत करने आए.

Published by Pradeep Kumar

IND vs PAK ASIA CUP 2025 FINAL: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला गया. एशिया कप के इतिहास में ये पहला मौका रहा जब भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल फाइट में आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की तरफ से फखर जमान और साहिबजादा फरहान पारी की शुरुआत करने आए. पाकिस्तान ने सधी हुई शुरुआत की. पाकिस्तानी ओपनर्स ने बिना विकेट गंवाए 50 से ज़्यादा रन जोड़ दिए. इसके बाद दोनों ओपनर्स ने खुलकर अपने शाट्स लगाए. इतनी अच्छी शुरुआत के बाद ऐसा लग रहा था कि फाइनल में पाकिस्तान की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करेगी. पाकिस्तान की टीम ने 9.3 ओवर में 84 रन बना लिए थे, लेकिन तभी वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई. चक्रवर्ती ने साहिबजादा फरहान को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करवाया और टीम इंडिया को पहला विकेट दिलाया. साहिबजादा फरहान इस मैच में 57 रन बनाकर आउट हुए. भले ही फाइनल मैच में फरहान ने अर्धशतक लगाया, लेकिन भारतीय टीम ने पाकिस्तान ओपनर की अकड़ जरूर तोड़ दी. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे टीम इंडिया ने तोड़ी साहिबदजादा फरहान की अकड़.

फरहान की अक्ल लगी ठिकाने 
साहिबजादा फरहान ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को दमदार शुरुआत दिलाई. फरहान ने भारतीय गेंदबाज़ों पर अटैक करते हुए 38 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 150.00 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 5 चौके और 3 छक्के भी जड़े. ये फरहान का भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा. इससे पहले जब भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में भिड़ीं थीं, तब भी फरहान ने हॉफ सेंचुरी लगाई थी. उस मैच में फिफ्टी लगाने के बाद फरहान ने अपने बल्ले से गन सेलिब्रेशन किया था. फरहान के जश्न मनाने के उस स्टाइल की काफी आलोचना भी हुई थी. इसके बाद भारत के शिकायत करने के बाद फरहान को ICC से वॉर्निंग भी मिली थी. तो ऐसे में जब फरहान ने फाइनल मैच में फिफ्टी लगाई तो इस बार उन्होंने अपने बल्ले को सिर्फ हवा में उठाया. फाइनल मैच में फरहान ने गन सेलिब्रेशन नहीं किया. तो इस तरह से डांट पड़ने के बाद साहिबजादा फरहान की अक्ल ठिकाने आ गई.

ये भी पढ़े- Asia Cup Starting History: अपमान, गुस्से और बदले की भावना से शुरू हुआ एशिया कप, बड़ी मजेदार है ये कहानी

Related Post

146 पर सिमटी पाकिस्तान की पारी
फाइनल मैच में साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पाकिस्तान के लिए 84 रनों की साझेदारी की, ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में 200 से ज़्यादा रन बनाएगी, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार कमबैक किया और पाकिस्तानी टीम को पूरे 20 ओवर भी नहीं खेलने दिए. पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर ने 19.1 ओवर में 146 रन बनाए. भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिए. इसके अलावा अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और  जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट चटकाए. पाकिस्तान की तरफ से साहिबजादा फरहान ने 57 रन तो फखर जमान ने 46 रनों का पारी खेली. 

ये भी पढ़े- IND vs PAK Asia Cup Controversy: एशिया कप में भारत-पाक के बीच हुए विवाद, भूले नहीं भुला पाएंगे ये 3 घटनाएं

Pradeep Kumar
Published by Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026