Categories: खेल

IND Vs AUS 4th T-20I Live Streaming: कब, कहां, कैसे देखें चौथा टी-20 मैच? जानिए इस मुकाबले से जुड़ी पूरी डिटेल

India vs Australia Live Streaming: टी-20 सीरीज का चौथा मैच गोल्ड कोस्ट के मैदान पर खेला जाएगा. 6 नवंबर यानि की गुरुवार के दिन ये मुकाबला होगा. शुरुआती तीन मैचों के बाद फिलहाल ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. ऐसे में इस सीरीज का चौथा मैच काफी ज़्यादा अहम होने वाला है.

Published by Pradeep Kumar

India vs Australia 4th T20I Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच गोल्ड कोस्ट के मैदान पर खेला जाएगा. 6 नवंबर यानि की गुरुवार के दिन ये मुकाबला होगा. शुरुआती तीन मैचों के बाद फिलहाल ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. ऐसे में इस सीरीज का चौथा मैच काफी ज़्यादा अहम होने वाला है. सीरीज का पहला मैच जो कि कैनबरा में खेला गया था वो बारिश में धुल गया था. इसके बाद मेलबर्न में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 4 विकेट से मात देकर सीरीज में अहम बढ़त हासिल की. फिर होबार्ट में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार कमबैक करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया.

अब सीरीज का चौथा मुकाबला काफी ज़्यादा अहम हो गया है. ऐसे में टीम इंडिया इस सीरीज में हर हाल में बढ़त बनाना चाहेगी, क्योंकि अगर भारत ने ये चौथा मैच जीत लिया, तो फिर एक बात तो तय हो जाएगी कि टीम इंडिया को इस सीरीज में हार का सामना नहीं करना पड़ेगा, या तो भारत ये सीरीज जीतेगा या फिर ये सीरीज 2-2 से ड्रॉ होगी. इसी वजह से सीरीज का ये चौथा मुकाबला काफी अहम है.

चलिए अब जान लेते हैं कि सीरीज के इस चौथे मैच का लुत्फ आप बिल्कुल फ्री में कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं?

IND VS AUS 4th T20 Match Date: कब है सीरीज का चौथा मैच?
6 नवंबर, 2025

IND VS AUS 4th T20 Match Venue: कहां खेला जाएगा चौथा मुकाबला?
गोल्ड कोस्ट के मैदान पर 

IND VS AUS 4th T20 Match Time: कितने बजे शुरू होगा चौथा टी-20 मैच?
चौथा मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा.

Related Post

टी20 सीरीज के चौथे मैच में टॉस कितने बजे होगा?
भारतीय समयानुसार दोपहर 1:15 बजे चौथे मैच का टॉस होगा.

India vs Australia Live Streaming: IND vs AUS टी20 सीरीज का चौथा मैच टीवी पर किस चैनल पर आएगा?
स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर भारत-ऑस्‍ट्रेलिया का चौथा मुकाबला आप देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Released Players: आईपीएल की तैयारी तेज़, सभी 10 टीमों के संभावित रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने

India vs Australia Live Streaming Apps: चौथे मैच की ओटीटी पर लाइव स्‍ट्रीमिंग कैसे देख पाएंगे?
जियो हॉटस्‍टार पर भारत-ऑस्‍ट्रेलिया टी20 सीरीज का चौथा मैच मोबाइल पर लाइव स्‍ट्रीमिंग के जरिए देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-BCCI vs Mohsin Naqvi: विश्व कप जीत के जश्न में भी तंज़, BCCI सचिव ने मोहसिन नकवी पर बोला हमला, दी ICC में शिकायत की…

Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026