Categories: खेल

भारत-पाकिस्तान के मैच में आएगा खतरनाक ‘तूफान’, वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई करोड़ों लोगों की टेंशन

IND vs PAK WEATHER REPORT:एशिया कप का सबसे बड़ा मुकाबला टीम इंडिया की चुनौती कट्टर विरोधी पाकिस्तान से है. इस मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज? आइयें जानते है.

Published by Mohammad Nematullah

IND vs PAK Weather Report: एशिया कप के ग्रुप चरण में टीम इंडिया की चुनौती कट्टर विरोधी पाकिस्तान से है. दोनों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार, 14 सितंबर को दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला इतिहास के पिछले कई मुकाबलों से कहीं ज़्यादा कड़ा होगा, क्योंकि दोनों देशों के बीच हाल के राजनीतिक रिश्ते युद्ध जैसे हो गए थे. यही वजह है कि 14 तारीख को होने वाला यह मुकाबला सिर्फ़ क्रिकेट नहीं, बल्कि एक युद्ध है, जो क्रिकेट के ज़रिए लड़ा जाएगा. लेकिन इस युद्ध में मौसम का मिज़ाज क्या रहेगा? क्या इंद्रदेव मैच में खलल डालेंगे या दर्शकों को पूरा मैच देखने को मिलेगा? आइए इस बारे में विस्तार से जानकारी देते है. 

मैच में कैसा रहेगा दुबई का मौसम

भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मुकाबला रविवार, 14 सितंबर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में अगर रविवार को दुबई के मौसम की बात करें, तो मौसम रिपोर्ट के अनुसार, इस दिन मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है. वहीं तापमान अधिकतम 38 °C (100.4 °F) तक जा सकता है, जबकि मैच के दौरान शाम को तापमान 31 °C (87.8 °F) तक गिरने की उम्मीद है. यानी शाम के समय तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आएगी.

International Chocolate Day 2025: डॉर्क चॉकलेट के 10 फायदे जानते हैं आप, स्किन से लेकर दिल का रखता है ख्याल

क्या समर्थक 40 ओवर का मैच देख सकेंगे

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाले मैच में बारिश की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है. ऐसे में प्रशंसकों को पूरा 40 ओवर का मैच देखने को मिलने वाला है. हालांकि, आर्द्रता का स्तर अधिक रहेगा, जिससे खिलाड़ियों को शारीरिक परेशानी हो सकती है. यानी थकान ज्यादा होने वाली है.

Related Post

दूसरी पारी में बल्लेबाजी को ओस का फायदा मिल सकता

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाले मैच में ओस की बात करें तो, मैच शाम को शुरू होगा, इसलिए ओस का प्रभाव एक अहम कारक हो सकता है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा हो सकता है.

भारत और पाकिस्तान के बीच आमने-सामने

एशिया कप (वनडे+टी20) के इतिहास में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) 19 बार आमने-सामने हुए है. भारत 10 जीत के साथ आमने-सामने के मुकाबलों में सबसे आगे है, जबकि पाकिस्तान ने 6 मैच जीते हैं. तीन मैच या तो बेनतीजा रहे या रद्द हो गए.

इजराइली हमले की कतर को पहले से थी जानकारी? अंदर की बात जान पूरा Middle East हैरान!

Mohammad Nematullah

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026