Categories: खेल

भारत-पाक खेल संबंध: पहलगाम हमले के बाद इंडिया आएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, नहीं होगी कोई रोक-टोक, आखिर किसके दबाव में काम कर रहा है भारत?

India Pakistan Sports Visa: पहलगाम आतंकी हमले के घाव अब तक भरे नहीं हैं लेकिन भारत पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर मेहरबान हो गया है। खबरों के मुताबिक खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बहुराष्ट्रीय खेल आयोजनों में हिस्सा लेने आने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत में प्रवेश करने से नहीं रोका जाएगा।

Published by

India Pakistan Sports Visa: पहलगाम आतंकी हमले के घाव अब तक भरे नहीं हैं लेकिन भारत पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर मेहरबान हो गया है। दरअसल हमले के बाद भारत सरकार ने 24 अप्रैल 2025 को पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी थीं। उस वक्त देश में पाकिस्तान के के लिए काफी गुस्सा था। तब यह तय माना जा रहा था कि भविष्य में पाकिस्तानी खिलाड़ी को भारत में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने के लिए वीजा नहीं दिया जाएगा। 

लेकिन अब खबरों के मुताबिक खेल मंत्रालय सुर बदल गए हैं। एक अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बहुराष्ट्रीय खेल आयोजनों में हिस्सा लेने आने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत में प्रवेश करने से नहीं रोका जाएगा।

दस खेलों में कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होने हैं

दरअसल, 2025 में भारत में हॉकी, एथलेटिक्स, तैराकी, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, स्क्वैश जैसे करीब दस खेलों में कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होने हैं। जिसमें पाकिस्तान समेत अन्य देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मैचों में हिस्सा नहीं लेगा। लेकिन बहुराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भागीदारी नहीं रोकी जाएगी। क्रिकेट को इससे बाहर रखा गया है क्योंकि दोनों देश 2027 तक तटस्थ स्थलों पर ही क्रिकेट खेलेंगे।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के दबाव में आया भारत

यह चर्चा इसलिए है क्योंकि पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा नहीं दिया था। इसके बाद आईओसी की अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने इसे ओलंपिक चार्टर के ‘गैर-भेदभाव’ सिद्धांत का उल्लंघन करने का दोषी माना था। इतना ही नहीं, भविष्य में होने वाले खेल आयोजनों की मेजबानी पर रोक लगाने की बात कही थी। इसके बाद भारत सरकार ने आईओए को लिखित जवाब दिया था कि भारत में आयोजित होने वाले खेलों में सभी देशों के पात्र खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। लगता है कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति दबाव के चलते भी भारत को यह फैसला लेना बड़ा है। 

Related Post

मोहम्मद सिराज के आगे धाराशाई हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज, एजबेस्टन में 6 विकेट लेकर बनाए कई रिकॉर्ड

खतरे में पड़ सकती है भारत की ओलंपिक मेजबानी 2036

यह फैसला भारत के 2036 ओलंपिक की मेजबानी के सपने को देखते हुए भी महत्वपूर्ण है। आईओसी पहले ही साफ कर चुका है कि अगर कोई देश राजनीतिक कारणों से एथलीटों को टूर्नामेंट से बाहर करता है तो ओलंपिक की मेजबानी का उसका दावा खतरे में पड़ सकता है। ऐसे में भारत ने यह संतुलित कदम उठाया है। इसका साफ मतलब है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत की कृपा से यहां आ रहे हैं। यह भारत की उदारता है।

क्रोएशिया में चमका भारत का सितारा! डी. गुकेश ने रैपिड टूर्नामेंट जीतकर रचा इतिहास, अमेरिकी खिलाड़ी को 36 चालों में हराया

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026