Home > मनोरंजन > Ramayanam : 17 साल पहले रिलीज होने वाली थी रामायण, रणबीर की जगह ये सुपरस्टार निभाने वाला था राम का किरदार, फूटी किस्मत की वजह से हाथ से निकला प्रोजेक्ट

Ramayanam : 17 साल पहले रिलीज होने वाली थी रामायण, रणबीर की जगह ये सुपरस्टार निभाने वाला था राम का किरदार, फूटी किस्मत की वजह से हाथ से निकला प्रोजेक्ट

Ramayanam : इन दिनों डायेरक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का पहला टीजर रिलीज हो चुका है। जिसमें रणबीर कपूर को राम के किरदार में देखा जाएगा।मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को भारत सबसे भव्य फिल्म करार दिया है।

Published By: Preeti Rajput
Last Updated: July 5, 2025 15:55:19 IST

Ramayanam : रणबीर कपूर और सई पल्लवी स्टारर रामायण की पहली झलक सामने आ गई है। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म की पहली झलक सामने आते ही फैंस काफी उत्साहित नजर आए। हर कोई बस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। रामायण में रणबीर कपूर राम, सई पल्लवी सीता, और यश रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। 

17 साल पहले आने वाली थी रामायण

मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को भारत की अब तक की सबसे भव्य फिल्म बताया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 17 साल पहले भी एक बार ‘रामायण’ को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश की गई थी? यह कोशिश किसी और ने नहीं बल्कि साल 2008 में संजय खान ने की थी। वह ‘रामायण’ पर आधारित एक मेगा फिल्म बनाना चाहते थे। जिसका नाम ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ होने वाला था। फिल्म की कास्टिंग भी लगभग फाइनल हो गई थी। इस फिल्म में उस दौर के बड़े-बड़े सुपरस्टार कास्ट किए गए थे। 

इंदिरा गांधी के बनाए चक्रव्यूह में फंसे सैफ अली खान, हाथ से चली गई नवाबी…बीवी-बच्चों समेत सड़क पर आया पटौदी खानदान का वारिस

कितना था फिल्म का बजट? 

इस फिल्म के लिए संजय खान ने भगवान राम के किरदार के लिए ऋतिक रोशन को चुना था। अमिताभ बच्चन राजा दशरथ का किरदार निभाने वाले थे। वहीं रावण के लिए जैकी श्रॉफ को फाइनल किया गया था। फिल्म का बजट उस समय करीब 50 करोड़ रुपये का था। लेकिन अफसोस, किन्हीं कारणवश यह प्रोजेक्ट कभी शुरू ही नहीं हो सका। जिसके बाद धीरे-धीरे ये प्रोजेक्ट खत्म हो गया। आज वह सपना अब नितेश तिवारी साकार करने जा रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल राजा दशरथ और अमिताभ बच्चन जटायु की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में आएगा। 

दिमाग? अपने ही भाइयों पर लगाए ऐसे इल्जाम, सुनकर अब पछता रहे पिता शत्रुघ्न सिन्हा!

Tags:
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
रोजाना सुबह गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है? रोजाना बासी रोटी खाने से क्या होता है? रोजाना बस 1 अनार और मिलेंगे लाखों फायदे रोज कॉफी पीने से क्या होता है?