Categories: खेल

IND vs SL Asia Cup 2025: टीम इंडिया ने वो कर दिखाया, जो कोई नहीं कर पाया, श्रीलंका को बुरी तरह रुलाया

IND vs SL: अभिषेक शर्मा ने अपने तूफानी तेवर दिखाए और श्रीलंका के गेंदबाज़ों के पसीने छुड़ाए. अभिषेक शर्मा के धमाकेदार स्टार्ट की वजह से भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में वो कमाल कर दिखाया, जो दूसरी कोई टीम नहीं कर पाई.

Published by Pradeep Kumar

Asia Cup 2025 IND vs SL: एशिया कप 2025 की सुपर -4 स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच खेला गया. इस मैच में श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में 2-2 बड़े बदलाव किए. भारत ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)और शिवम दुबे (Shivam Dube) को आराम दिया तो इन दोनों की जगह पर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)और हर्षित राणा (Harshit Rana) को प्लेइंग 11 में मौका दिया. भारतीय टीम पहले बल्लेबाज़ी करने के मैदान पर उतरी. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)और शुभमन गिल (Shubman Gill)की जोड़ी पारी की शुरुआत करने के लिए उतरी. गिल का बल्ला इस मैच में भी कोई खास कमाल नहीं कर पाया. गिल 3 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन गिल के आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने अपने तूफानी तेवर दिखाए और श्रीलंका के गेंदबाज़ों के पसीने छुड़ाए. अभिषेक शर्मा के धमाकेदार स्टार्ट की वजह से भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में वो कमाल कर दिखाया, जो दूसरी कोई टीम नहीं कर पाई.

अभिषेक का तूफान आया, श्रीलंका का बाजा बजाया

अभिषेक शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए एशिया कप 2025 में लगातार तीसरा अर्धशतक ठोक दिया. इससे पहले अभिषेक ने सुपर-4 स्टेज में ही पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ भी अर्धशतक लगाए थे. श्रीलंका के खिलाफ मैच में 31 गेंदों में 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के भी लगाए. अभिषेक ने अपने इस पारी के दौरान कई दमदार रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए. 61 रनों की पारी खेलकर अभिषेक आउट हुए तो संजू सैमसन (Sanju Samson)और तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने मोर्चा संभाला और श्रीलंका के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की. संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 39 रन बनाए, तो तिलक वर्मा ने नॉटआउट रहते हुए 34 गेंदों में 49 रनों का पारी खेली. इन तीनों भारतीय बल्लेबाज़ों की बेहतरीन पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में वो कमाल कर दिया जो कोई भी टीम नहीं कर पाई थी.

ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव का ‘पहलगाम’ वाला बयान ICC को नहीं आया पसंद, PAK की शिकायत पर सुनाई ये सजा

Related Post

इंडिया ने बनाए 202 रन
भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए. ये एशिया कप 2025 में किसी भी टीम के द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले कोई भी टीम एशिया कप 2025 में 200 रनों के आंकड़े को नहीं छू पाई थी, लेकिन भारतीय टीम ने एशिया कप के सुपर-4 स्टेज के आखिरी मैच में ये कमाल कर दिखाया.          

ये भी पढ़ें-India vs Pakistan: फाइनल मैच को लेकर शोएब अख्तर ने क्या कहा ? टॉक शो में बन गया हंसी का माहौल

Pradeep Kumar

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026