Categories: खेल

IND vs SA, 2nd ODI, Head To Head Record: रायपुर में होगा दूसरा वनडे, जानिए कैसी है दोनों टीमों की तैयारी, किसका पलड़ा है भारी?

IND vs SA: रांची में मिली इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में अब इस सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा.

Published by Pradeep Kumar

IND vs SA, 2nd ODI, Head To Head Record: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने 17 रनों से जीत दर्ज़ की. रांची में मिली इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में अब इस सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा. ये मैच बेहद ही अहम हो गया है. क्योंकि टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज़ को 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी, वहीं दूसरी तरफ द.अफ्रीकी टीम भी कमबैक करते हुए सीरीज़ को 1-1 की बराबरी पर लाना चाहेगी. ऐसे में इस मैच की अहमियत काफी ज्यादा है. कब होगा सीरीज़ का दूसरा मैच, कहां पर खेला जाएगा, और कैसे हैं दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड ? चलिए जानते हैं.
  
कैसा है दोनों टीमों का वनडे का रिकॉर्ड?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अभी तक कुल 95 वनडे मैच खेले गए हैं. इन 95 में से 41  मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज़ की हैं, तो वहीं 51 मैचों में द.अफ्रीका की टीम ने बाज़ी मारी है. वहीं 3 मैच बेनतीज़ा रहे हैं. तो ऐसे में द.अफ्रीका का पलड़ा वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया पर भारी रहा है.

IND vs SA, वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मैच: 95

भारत ने जीते: 41

दक्षिण अफ्रीका ने जीते: 51

बिना परिणाम के: 3

Related Post

IND vs SA सीरीज़ के लिए टीमें- 

भारत की टीम:

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल.

ये भी पढ़ें- Virat Kohli vs Gautam Gambhir: गंभीर-विराट के बीच बढ़ी दरार? एक VIDEO ने खोल दी पोल!

दक्षिण अफ्रीका की टीम:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनिल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोरज़ी, रूबिन हर्मन, केशव महाराज, मार्को यानसन, एडेन मार्कराम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, प्रेनेलन सुब्रायन.

ये भी पढ़ें- Gambhir vs Rohit and Kohli: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में बवाल, रोहित-विराट और गंभीर के मतभेदों पर BCCI लेगा बड़ा एक्शन!

Pradeep Kumar

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026