Home > क्रिकेट > IND vs NZ 3rd ODI: कोहली की मेहनत पर फिरा पानी, भारत की 41 रन से हार; सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा

IND vs NZ 3rd ODI: कोहली की मेहनत पर फिरा पानी, भारत की 41 रन से हार; सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा

IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी वनडे मैच इंदौर में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस भारत के कप्तान शुभमन गिल ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम बैटिंग कर रही है. भारतीय टीम और न्यूजीलैंड की टीम सीरीज की बराबरी पर है.

By: Mohammad Nematullah | Last Updated: January 19, 2026 11:18:35 AM IST



IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी वनडे मैच इंदौर में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस भारत के कप्तान शुभमन गिल ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम बैटिंग कर रही है. भारतीय टीम और न्यूजीलैंड की टीम सीरीज की बराबरी पर है.  

विराट कोहली के मेहनत पर फिरा पानी

न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे वनडे में 41 रन से शिकस्त देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. 348 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने आखिरी ओवरों तक भारत को जिताने की भरपूर कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं रहे. कोहली की 124 रन की पारी की मेहनत बेकार गई. भारत की पारी 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई. भारत 46.0 ओवर के बाद 296/10

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक 122 वनडे मैच हुए हैं. टीम इंडिया ने 63 और न्यूजीलैंड ने 51 मैच में जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा है. होलकर स्डेडियम में भारत ने अबतक 7 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें सभी 7 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं .

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

डेवन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), जाकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स

भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

Advertisement