Categories: खेल

IND vs AUS: टीम इंडिया ने जीत ली टी-20 सीरीज, ले लिया वनडे में मिली हार का बदला, ऐसा रहा आखिरी मैच का हाल

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपना नाम कर लिया. अभिषेक शर्मा को इस सीरीज के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

Published by Pradeep Kumar

IND vs AUS:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया. सीरीज के पहले मैच की तरह सीरीज का आखिरी मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया और सीरीज का रिजल्ट 2-1 तक सीमित रहा. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में मिली हार का बदला भी ले लिया है. इस सीरीज का पांचवां मैच ब्रिस्बेन के मैदान पर खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. भारतीय टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए. दोनों ने मिलकर भारतीय टीम को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए 4.5 ओवर के खेल में ही स्कोरबोर्ड पर 52 रन लगा दिए थे. तभी बिजली कड़कने की वजह से खेल को रोकना पड़ा. खेल रुका तो थोड़ी देर के बाद बारिश शुरू हो गई. तेज़ बारिश की वजह से मैच काफी देर तक रुका रहा.

भारत को मिली तूफानी शुरुआत
  
बिजली कड़कने की वजह से जब खेल रुका तब तक अभिषेक शर्मा ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बना लिए थे. दूसरी तरफ गिल ने भी ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए 16 गेंदों का सामना करते हुए 29 रन बना लिए थे. इस दौरान गिल के बल्ले से 6 चौके देखने को मिले. भारतीय टीम एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी, तभी खराब मौसम की वजह से मैच रोकना पड़ा और उसके बाद मैच शुरू ही नहीं हो पाया. आपको याद दिला दें कि इस सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था. 

ये भी पढ़ें- ABHISHEK SHARMA WORLD RECORD: अभिषेक शर्मा ने ब्रिस्बेन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, सूर्या, रसेल और मैक्सवेल जैसे दिग्गज छूटे पीछे

कैसा रहा सीरीज का हाल?

Related Post

इस सीरीज का पहला मैच कैनबरा में खेला गया था जो बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद मेलबर्न में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 4 विकेट से मात देकर सीरीज में अहम बढ़त हासिल की. फिर होबार्ट में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार कमबैक करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया. इसके बाद सीरीज का चौथा मुकाबला गोल्ड कोस्ट में खेला गया था जिसे भारतीय टीम ने 48 रनों से अपने नाम किया और सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली थी. अब ब्रिस्बेन में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में भी बारिश ने खलल डाला और ऐसा खलल डाला की मैच ही पूरा नहीं हो पाया और सीरीज का नतीजा 2-1 ही रहा गया.

ये भी पढ़ें-Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी में हुआ गजब का कमाल… बड़े भाई ने फंसाया, तो छोटे ने टीम का बेड़ा पार लगाया

IND vs AUS, India vs Australia, Abhishek Sharma, Shubman Gill, Team India, IND vs AUS 5th T-20I abandoned, Rain, Cricket, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, क्रिकेट, ब्रिस्बेन

Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026