Vaibhav Suryavanshi Score: 4, 6, 6 के साथ वर्ल्ड कप के बड़े मंच पर वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, जड़ दिया धमाकेदार अर्धशतक

IND U19 vs ZIM U19 Vaibhav Suryavanshi score: भारत के जूनियर 'रन मशीन' वैभव सूर्यवंशी का बल्ले से लगातार शानदार पारी देखने को मिल रहा है. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ग्रुप मैच में वैभव ने सिर्फ 25 गेंदों में अपना शानदार अर्धशतक पूरा की है.

Published by Mohammad Nematullah

IND U19 vs ZIM U19 Vaibhav Suryavanshi score: भारत के जूनियर ‘रन मशीन’ वैभव सूर्यवंशी का बल्ले से लगातार शानदार पारी देखने को मिल रहा है. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ग्रुप मैच में वैभव ने सिर्फ 25 गेंदों में अपना शानदार अर्धशतक पूरा की है. 14 साल की वैभव ने बुलावायो के मैदान पर अपने बल्ले का कहर बरकरार रखा है. जिससे जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को उसके घरेलू मैदान पर मुश्किल हो रही है.

वैभव ने 4 चौके और 4 छक्के से लगातार 50 रन पूरा किया, हालांकि अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद वैभव आउट हो गए. उन्होंने 30 गेंदों पर 52 रन बनाए है. वैभव ने मुदजेंगेरे की गेंद पर चिमुगोरो के हाथों कैच आउट हुए है. 

Related Post

केदारनाथ-बद्रीनाथ में गैर-हिंदुओं पर रोक की तैयारी, क्या मुस्लिमों के साथ सिख, बौद्ध और जैन भी होंगे बाहर?

झट से 2 विकेट गिरे

भारत का पहला विकेट 54 रन पर गिरा जब एरॉन जॉर्ज आउट हुए.  2 चौके और 1 छक्के की मदद से 16 गेंदोंव में 23 रन बनाए पाए है. इसके बाद वैभव और कप्तान आयुष म्हात्रे ने शानदार बल्लेबाजी की. लेकिन जैसे ही टीम 100 रन पर पहुंची वैसे ही दूसरा विकेट गिर गया. जब आयुष म्हात्रे 19 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें भी विकेटकीपर हाल्बांगाना की गेंद पर चिमुगोरो ने कैच आउट किया है. आयुष 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए, और उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को सबसे बड़ा झटका लगा जब वैभव भी आउट हो गए.

वैभव ने 7वें ओवर में अपना असली आक्रामक रूप दिखाया

आउट होने से पहले वैभव ने पारी के 7वें ओवर में अपना असली आक्रामक रूप दिखाया है. जब उन्होंने पांशे माजई की गेंदबाजी पर छक्कों और चौकों की झड़ी लगा दी है. ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव ने बल्ला घुमाया और गेंद को स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर चार रन के लिए भेज दिया है. अगली ही गेंद पर वैभव ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से एक जोरदार शॉट लगाकर छक्का जड़ा. ओवर की पांचवीं गेंद पर वैभव ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर एक और ज़ोरदार छक्का मारा है. इस ओवर में भारत के लिए कुल 18 रन बने. बाद में जब वह अपनी फिफ्टी के करीब पहुंचे, तो वैभव ने एक शानदार चौका मारा और फिर एक सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया है. यह इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव की दूसरी फिफ्टी है.

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन आ सकती है 22वीं किस्त! जानें किन लोगों को नहीं मिलेगा इसका फायदा

Mohammad Nematullah

Recent Posts

भारतीय संग्रहालय में खिल उठे वसंत उत्सव के रंग

प्रभा खेतान फाउंडेशन द्वारा आयोजित वसंत उत्सव में संदीप भूतोड़िया द्वारा महाकवि जयदेव की कृति…

March 14, 2026

Kharmas: आज से मांगलिक कार्यों पर क्यों लग जाएगी रोक? 14 मार्च से शुरू हो रहा है खास समय, जानें क्या है मान्यता

Bakharmas:14 मार्च की मध्य रात्रि को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ खरमास…

March 14, 2026

NXT Summit 2026: ऐसे बदल जाएगी दिल्ली के युवाओं की जिंदगी! खुद CM रेखा ने बता दिया पूरा प्लान

NXT Summit 2026: आज यानी 14 मार्च 2026 को राष्ट्र राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री CM…

March 14, 2026