Categories: खेल

ICC Women World Cup 2025 Prize Money: इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी! टीम इंडिया के पास सुनहरा मौका, जानें कितनी राशि मिलेगी

Ind W vs Aus W: जेमिमा रोड्रिग्स की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में जगह बनाई. इस बार टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि रिकॉर्ड 123 करोड़ रुपये से ज़्यादा रखी गई है.

Published by Sharim Ansari

Ind vs SA Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ICC महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत में जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 127 रनों की पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई. इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर टीम इंडिया ने बड़ी इनामी राशि जीत ली है.

इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी

2025 का यह टूर्नामेंट कई मायनों में खास है. इस साल, महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर (123 करोड़ रुपये से ज़्यादा) रखी जा रही है. विजेता टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 40 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जो 2022 में ऑस्ट्रेलिया द्वारा जीते गए 1.32 मिलियन अमेरिकी डॉलर (12 करोड़ रुपये) से काफी ज़्यादा है. उपविजेता टीम को 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर (20 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि 3 साल पहले इंग्लैंड को 600,000 अमेरिकी डॉलर (5.2 करोड़ रुपये) मिले थे.

अन्य टीमों के लिए भी बढ़ा इनाम

हारने वाले सेमीफाइनलिस्टों में से प्रत्येक को 1.12 मिलियन अमेरिकी डॉलर (10 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जो 2022 में 300,000 अमेरिकी डॉलर (2.6 करोड़ रुपये) से ज़्यादा है. ग्रुप स्टेज में भाग लेने वाली सभी टीमों को कम से कम 250,000 अमेरिकी डॉलर (2.2 करोड़ रुपये) मिलना तय है.

यह भी पढ़ें: IND vs AUS, 2nd T-20I: 17 सालों के बाद मेलबर्न में टीम इंडिया को मिली हार, ये रहा मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वॉइंट

ग्रुप स्टेज में प्रत्येक जीत पर अतिरिक्त 34,314 अमेरिकी डॉलर (30 लाख रुपये) मिलेंगे. 5वें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 700,000 अमेरिकी डॉलर (6.2 करोड़ रुपये) मिलेंगे. 7वें और 8वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 280,000 अमेरिकी डॉलर (2.48 करोड़ रुपये) मिलेंगे.

फाइनल का इंतज़ार

भारत की महिला टीम ने अपने दमदार खेल से न सिर्फ फाइनल में जगह बनाई है, बल्कि देशभर के क्रिकेट प्रेमियों का दिल भी जीत लिया है. जेमिमा की शानदार पारी और टीम के सामूहिक प्रयास ने इतिहास रच दिया है. अब सबकी नज़रें फाइनल मुकाबले पर हैं, जहां भारत 2 नवंबर को  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिताब जीतकर नया अध्याय लिखना चाहेगा.

यह भी पढ़ें: Jemimah Rodrigues Biography: कभी क्रिकेट छोड़ने का मन बनाने वाली जेमिमा कैसे बन गई महिला क्रिकेट की जान, यहां पढ़िए उनसे जुड़ी सभी रोचक बातें

Sharim Ansari
Published by Sharim Ansari

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026