हार्दिक पांड्या की वापसी तय! न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे, जान लें तारीख

Hardik Pandya in Vijay Hazare Trophy: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के आखिरी तीन मैचों में से दो के लिए उपलब्ध रहेंगे. हार्दिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है.

Published by Mohammad Nematullah

Hardik Pandya in Vijay Hazare Trophy: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के आखिरी तीन मैचों में से दो के लिए उपलब्ध रहेंगे. हार्दिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है. जो 11 जनवरी से शुरू हो रही है. वह 3 और 8 जनवरी को विदर्भ और चंडीगढ़ के खिलाफ मैजों में बड़ौदा के लिए खेलेंगे. यह ध्यान देने वाली बात है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा अभी तक नही हुई है. हालांकि हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप तक सिर्फ टी20 सीरीज में ही खेलेंगे. 

इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया, हां यह कन्फर्म है कि हार्दिक 3 और 8 जनवरी को विदर्भ और चंडीगढ़ के खिलाफ बड़ौदा के मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. वह 6 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपने वर्कलोड को मैनेज करना है.’

Related Post

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने में दिलचस्पी

रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के इच्छुक थे. सूत्र ने कहा “हार्दिक न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना चाहते थे. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. मैनेजमेंट चाहता है कि हार्दिक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह से फिट रहें.”

Delhi AQI Weather LIVE Today: दिल्ली में ठंड का सितम बढ़ा, अब नये साल पर बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी वनडे 9 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. जो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा अभी तक नही हुई है. अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति से जल्द ही वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषणा करने की उम्मीद है, रिपोर्ट्स के अनुसार जसप्रीत बुमराह को भी वनडे सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है. इस बीच ईशान किशन टीम में ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपर के तौर पर आ सकते है.

प्रियंका के बेटे रेहान और अवीवा बेग की रिंग सेरेमनी कब और कहां होगी, कौन-कौन से मेहमान होंगे शामिल?

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Jalna Truck Accident: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 12 महिलाओं को कुचला, 8 की मौत

Samruddhi Expressway Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर काम कर रही महिला मजदूरों को…

April 1, 2026

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े क्यों नहीं पहनते? जानिए इसके पीछे का आध्यात्मिक कारण

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े नहीं पहनते क्योंकि यह उनके लिए पूर्ण त्याग, अपरिग्रह,…

April 1, 2026

Property Rule Change: छोटे खरीदारों को राहत, PAN सीमा हुई दोगुनी; यहां जानें सारी डिटेल्स

Real estate rule change India 2026: अब सरकार ने PAN कार्ड की अनिवार्यता की सीमा…

April 1, 2026

Rajendra Bharti case: बैंक घोटाले में फंसे दतिया के कांग्रेस विधायक, राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार

Rajendra Bharti case:  मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की…

April 1, 2026

ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने, फेल हो गए सारे प्लान! जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा यूटर्न

Iran-US War: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला…

April 1, 2026