Categories: खेल

Dhoni-Virat Reunion: विराट कोहली के लिए ड्राइवर बने धोनी, ‘MahiRat’ की दोस्ती ने जीता फैंस का दिल, VIDEO

MAHIRAT REUNION: रांची वनडे से पहले एक बार फिर से क्रिकेट फैंस को धोनी और विराट एक साथ नज़र आए. जब विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी के आलीशान घर पर डिनर करने पहुंचे.

Published by Pradeep Kumar

Virat Kohli and M S Dhoni: द.अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में करारी हार के बाद अब टीम इंडिया का अगला मिशन है प्रोटियाज़ के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज़ खेलना. इस वनडे सीरीज़ में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नज़र आएंगे. सीरीज़ का पहला वनडे मैच महेंद्र सिंह धोनी के घर रांची में खेला जाएगा. सीरीज के पहले मुकाबले के लिए विराट कोहली पहले ही रांची पहुंच गए हैं. रांची वनडे से पहले एक बार फिर से क्रिकेट फैंस को धोनी और विराट एक साथ नज़र आए. जब विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी के आलीशान घर पर डिनर करने पहुंचे. लंबे समय के बाद धोनी और विराट फैंस को एक साथ नज़र आए, लेकिन इस मुलाकात की सबसे खास बात ये रही कि डिनर के बाद महेंद्र सिंह धोनी खुद कार ड्राइव कर विराट कोहली को होटल तक छोड़ने गए. धोनी के इस जैस्चर ने एक बार फिर से क्रिकेट  फैंस का दिल जीत लिया.

धोनी-विराट का रि-यूनियन

द.अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ की शुरुआत से पहले ही सोशल मीडिया पर माहीराट काफी तेज़ी से ट्रेंड करने लगा. इसका मतलब था ( माही + विराट) और ऐसा इसलिए हुआ लंबे समय के बाद विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात के चलते. IPL 2025 के बाद विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी सर्वाजिनक तौर पर दिखाई दिए. मौका था रांची में वनडे मैच का, इस मुकाबले से पहले कोहली धोनी के घर डिनर पर पहुंचे और इन दो दिग्गज़ों को एक साथ देख क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठे और फिर सोशल मीडिया पर माहीराट तेज़ी से ट्रेंड करने लगा. सूत्रों के मुताबिक इस खास डिनर के लिए धोनी ने कोहली को पिक करने के लिए अपनी खास एसयूवी रेंज रोवर भी भेजी थी. 

कोहली को खुद होटल छोड़ने गए माही 

Related Post

जैसे ही विराट कोहली धोनी के घर पहुंचे वैसे ही फैंस और मीडिया की भीड़ लग गई. सोशल मीडिया पर ढेर सारे वीडियो वायरल होने लगे. इस मुलाकात का सबसे खास नज़ारा तो तब दिखा जब कोहली को वापस छोड़ने के लिए खुद एम एस धोनी कार ड्राइव कर ड्रॉप करने गए. धोनी खुद अपनी रेंज रोवर चला रहे थे और कोहली उनके साथ ही आगे वाली सीट पर बैठे थे. इन नज़ारे को देखने के बाद तो क्रिकेट फैंस के मन में धोनी के प्रति सम्मान और बढ़ गया. 

वैसे आपको बता दें धोनी के घर इस खास डिनर के लिए टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत भी पहुंचे थे और उन्हें देखने के लिए भी फैंस की भीड़ उमड़ी पड़ी थी.

Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026