Categories: खेल

Asia Cup Starting History: अपमान, गुस्से और बदले की भावना से शुरू हुआ एशिया कप, बड़ी मजेदार है ये कहानी

Story Of Asia Cup: 1984 में पहला एशिया कप खेला गया. 41 सालों के बाद इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहला मौका है जब भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जा रहा है.

Published by Pradeep Kumar

Asia Cup History: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का कारवां अब फाइनल तक पहुंच गया है. इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि फाइनल में भारत और पाकिस्तान (Ind VS PAK) की टीमें आमने-सामने होंगी. भारत पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट का एक साथ फाइनल खेलने में 17 एडिशन लग गए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 41 साल पहले शुरू हुए इस टूर्नामेंट की शुरुआत बदले की भावना के साथ हुई थी. कैसे एक भारतीय के गुस्से से एशिया कप की शुरुआत हुई. कहानी दिलचस्प और मजेदार है और इसका कनेक्शन भारत के पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने से भी है, तो चलिए आपको बताते हैं कैसे हुई एशिया कप की शुरुआत.

गुस्से और बदले के लिए शुरू हुई एशिया कप

25 जून 1983 को भारतीय टीम पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी. कपिल देव ने लॉर्ड्स की बॉलकनी में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई. एक तरफ तो पूरा भारत खुशी से झूम रहा था, लेकिन एक बंदा था तो भारतीय टीम के जीतने के बावजूद भी गुस्से में था, और वो इंसान थे BCCI के तत्कालीन अध्यक्ष एन के पी साल्वे (NKP Salve).भारत की जीत के दौरान एक घटना घटी जिसने साल्वे को गुस्से से भर दिया. 1983 में जब वेस्टइंडीज और भारत का फाइनल मैच खेला जा रहा था, तो साल्वे को स्टेडियम में एंट्री नहीं मिली. साल्वे अपनी ही टीम के फाइनल मैच को मैदान पर से नहीं देख पाए. इस घटना ने साल्वे को गुस्से से भर दिया. साल्वे के लिए ये किसी अपमान से कम नहीं था. साल्वे ने इस अपमान का बदला लेने का मन बना लिया. उनके मन में इंग्लैंड के खिलाफ बदले की आग भर गई.

साल्वे ने ये तय कर लिया कि अब क्रिकेट वर्ल्ड कप को इंग्लैंड के बाहर करवा कर ही रहूंगा. उस दौर में इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे बड़ा पावरहाऊस था, और क्रिकेट वर्ल्ड कप हमेशा इंग्लैंड की धरती पर ही होता था. साल्वे को पता था कि ये काम आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने ठान लिया कि भारत की ताकत और एशियाई क्रिकेट की एकजुट करेंगे और इंग्लैंड को सबक सिखाएंगे.

Related Post

1983 में ही हुआ ACC का गठन
 इंग्लैंड ससे वापस लौटने के बाद  एन के पी साल्वे ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka  Cricket Board) से बात की और उनकी ये कोशिश सफल साबित हुई. इसका नतीज़ा ये हुआ कि, 19 सितंबर 1983 को नई दिल्ली में एशियन क्रिकेट कॉन्फ्रेंस का गठन हुआ. जिसे अब एशियन क्रिकेट काउंसिल(ACC) के नाम से जाना गया और एशिया कप की शुरुआत हुई. ACC के पहले अध्यक्ष भी भारत के NKP साल्वे बने.

ये भी पढ़े- Asia Cup 2025: भारत जीतेगा या पाक करेगा चमत्कार? फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान ने बढ़ा दी करोड़ों लोगों की धड़कन

1984 में शुरू हुआ एशिया कप
ACC के गठन के एक साल बाद 1984 में शारजाह में पहला एशिया कप खेला गया. इसमें भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने हिस्सा लिया. यह टूर्नामेंट न सिर्फ क्रिकेट का उत्सव बना बल्कि इसने साबित किया कि एशियाई देश मिलकर क्रिकेट की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. भारत ने पहला एशिया कप जीतकर अपनी बादशाहत कायम की. ACC की शुरुआत में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका साथ आए थे. लेकिन बाद में बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी पूर्ण सदस्य के रुप में इसका हिस्सा बन गए. आज एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) को कुल 30 देशों का साथ है. जिसमें यूएई, नेपाल और ओमान भी शामिल है. एशिया कप 2025 में कुल 8 देश हिस्सा लिया और अब इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तानी की टीमें फाइनल मुकाबले में आपस में भिड़ेंगीं.

ये भी पढ़े-फाइनल में टीम इंडिया को रहना होगा चौकन्ना, ये 4 पाकिस्तानी खिलाड़ी बन सकते हैं बड़ी मुसीबत, जानिए नाम

Pradeep Kumar

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026