Categories: खेल

Asia Cup 2025 के फाइनल में भिड़ेगी भारत-पाकिस्तान की टीम, मुकाबले से पहले जान लीजिये 5 रोचक तथ्य

Asia Cup History: एशिया कप के 41 वर्षों के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीम फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी. ऐसे में आइए दोनों टीमों से जुड़े 5 रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं.

Published by Sohail Rahman

Asia Cup 2025, India vs Pakistan Final: एशिया कप 2025 में रविवार (28 सितंबर, 2025) को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. एशिया कप के 41 वर्षों के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि भारत और पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होगी. ऐसे में आइये जानते हैं भारत और पाकिस्तान राइवरली से जुड़ी 5 रोचक बातें. एशिया कप के इतिहास में दोनों फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 18 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत 10 और पाकिस्तान की टीम 6 मैच जीतने में कामयाब हुई है.

एशिया कप की तीसरी सफल टीम? (third most successful team in Asia Cup?)

एशिया कप का पहला संस्करण 1984 में हुआ था. भारत की बात करें तो 2023 तक भारतीय टीम दोनों फॉर्मेट में मिलाकर 8 बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है. भारतीय टीम 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में एशिया कप जीतने में कामयाब रही है. एशिया कप की दूसरी सबसे सफल टीम श्रीलंका छह बार ख़िताब जीतने में कामयाब हुई है. जिसने 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में खिताब जीता. पाकिस्तान मात्र दो बार ही एशिया कप का ख़िताब अपने नाम करने में कामयाब हुई है. पाकिस्तान की टीम 2000 और 2012 में दो बार ट्रॉफी उठाने में कामयाब हुई थी.

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला (India-Pakistan match in the Asia Cup)

एशिया कप में दोनों फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 18 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत 10, पाकिस्तान 6 मैच जीता और दो मैच टाई रहे. एशिया कप 2025 की बात करें तो भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक दो मुकाबले हुए हैं. एक लीग मैच और एक सुपर-4 के मैच दोनों में भारत ने पाकिस्तान को काफी बुरी तरह हराया है. अब रविवार (28 सितंबर, 2025) को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है.

5 रोचक तथ्य (5 interesting facts)

  1. भारत और पाकिस्तान कभी भी एशिया कप फाइनल में आमने-सामने नहीं हुए हैं. एशिया कप 2025 में पहली बार भारत और पाकिस्तान फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी.
  2. भारतीय टीम 16 में से 10 बार फाइनल में पहुंची और 8 बार खिताब जीतने में कामयाब हुई है. दिलचस्प बात यह है कि एशिया कप में भारत और श्रीलंका 10 फाइनल मैचों में आमने-सामने हुए हैं.
  3. पाकिस्तान की टीम छह बार एशिया कप फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई है और केवल 2 बार ख़िताब जीत पाई है. साल 2002 और 2012 में एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान की टीम पहुंची और क्रमशः बांग्लादेश और श्रीलंका को पटखनी दी.
  4. 1993 का एशिया कप, जो पाकिस्तान में होने वाला था, भारत और पाकिस्तान के बीच खराब संबंधों के कारण रद्द कर दिया गया था.
  5. 1991 का एशिया कप, जो भारत में हुआ था, उसमें पाकिस्तान ने हिस्सा नहीं लिया था.

यह भी पढ़ें :- 

ASIA CUP 2025 IND vs PAK FINAL: टीम इंडिया ही बनेगी एशिया कप की चैंपियन! ये आंकड़े दे रहे हैं गवाही

India beat Sri Lanka controversy: टीम इंडिया की जीत पर उठे सवाल, क्या भारत ने श्रीलंका को बेईमानी से हराया?

Sohail Rahman

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026