Categories: खेल

Asia Cup 2025: पाकिस्तान टीम को देखकर भारतीय खिलाड़ियों ने किया ऐसा काम, देख चौड़ा हो जाएगा भारतीयों का सीना

Asia Cup 2025 IND VS PAK: भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को आमने-सामने होंगे। लेकिन इस मुकाबले से पहले ही दोनों टीमों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसे देख हर कोई दंग रह गया।

Published by Divyanshi Singh

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के आगाज में सिर्फ दो दिन बचे हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जहां अफगानिस्तान और  हांग कांग (Afganistan vs Hong Kong )के बीच खेला जाएगा। वहीं भारत और पाकिस्तान (IND VS PAK)  14 सितंबर को आमने-सामने होंगे। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) कि वजह से इस बार का महौल कुछ रहने वाला है। वहीं इसका असर अभी से देखने को मिल रहा है। बता दें कि चिर-प्रतिद्वंद्वी दुबई स्थित आईसीसी अकादमी के मैदान पर अभ्यास करते नज़र आए। दोनों टीमों का अभ्यास मैदान एक ही था, बस नेट अभ्यास अलग-अलग थे। इस बीच, ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक ही मैदान पर अभ्यास करने के बावजूद, भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया।

नहीं मिलाया हाथ

रिपोर्ट की माने तो एक ही मैदान पर अभ्यास करने के बावजूद, भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हाथ न मिलाने का कारण उनका एक-दूसरे से न मिलना हो सकता है। जब पाकिस्तानी टीम दुबई स्थित आईसीसी अकादमी पहुंची, तो उस समय भारतीय टीम वहां पहले से ही अभ्यास कर रही थी। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी भारतीय खिलाड़ियों को नेट पर पसीना बहाते देखा। इसके बाद उन्होंने अपनी ट्रेनिंग और अभ्यास शुरू कर दिया।

त्रिकोणीय सीरीज के फ़ाइनल की तैयारी

पाकिस्तानी टीम 6 सितंबर को शाम 7 बजे के बाद दुबई स्थित आईसीसी अकादमी पहुंची। उनके वहां पहुंचने का उद्देश्य एशिया कप से पहले त्रिकोणीय श्रृंखला के फ़ाइनल के लिए खुद को तैयार करना था। टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के फ़ाइनल में पाकिस्तान का सामना अफ़ग़ानिस्तान से होगा। अफ़ग़ानिस्तान की टीम इस श्रृंखला में पहले ही हार का कड़वा स्वाद चखा चुकी है, इसलिए पाकिस्तान की टीम फ़ाइनल को लेकर थोड़ी ज़्यादा सतर्क दिखी।

Related Post

Asia Cup 2025 में 5 खिलाड़ियों को खेलने का नहीं मिलेगा मौका, हिला देगी अंदर की बात

भारत-पाकिस्तान मुकाबला

जहां एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर सो हो रहा है। वहीं  भारत अपना अभियान 10 सितंबर से शुरू करेगा। जबकि पाकिस्तानी टीम अपना दूसरा मैच 12 सितंबर को खेलेगी। इसके बाद, 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 के अपने दूसरे मैच में आमने-सामने होंगे। दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच यह मैच दुबई में ही खेला जाना है।

Asia Cup जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी, पिछली बार के मुकाबले कितना हुआ इजाफा?

टी20 फार्मेट में खेला जाएगा एशिया कप

इस बार एशिया कप का आयोजन टी20 प्रारूप में किया जा रहा है। अगर इस फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है। दोनों टीमें अब तक टी20 एशिया कप में 3 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें भारत ने 2 बार और पाकिस्तान ने 1 बार जीत हासिल की है।

Asia Cup 2025: कब-कौन सी टीम किसके साथ भिड़ेगी, कब है फाइनल; यहां जान लें पूरा शेड्यूल

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026