मुस्तफिजुर रहमान के IPL बैन के बीच बड़ा सवाल! क्या दूसरे मैच में भी दिखेंगे बांग्लादेशी अंपायर? BCB का जवाब आया सामने

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच एक रोमांचक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम ने शानदार 4 विकेट से जीत हासिल करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

Published by Mohammad Nematullah

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच एक रोमांचक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम ने शानदार 4 विकेट से जीत हासिल करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब टीम इंडिया का लक्ष्य आज राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज अपने नाम करना होगा. राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में वनडे में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक बहुत खराब रहा है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर कुल चार वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से तीन में उसे हार मिली है.

बांग्लादेशी अंपायर की मौजूदगी ने ध्यान खींचा

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच रोमांचक तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान एक अंपायर की मौजूदगी ने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है. यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि बांग्लादेशी अंपायर शरफुद्दौला सैकत, जो पहले वनडे में भी दिखे थे. कथित तौर पर दूसरे मैच में भी तीसरे अंपायर के तौर पर काम करने वाले है.

Related Post

मुस्तफिजुर रहमान पर IPL बैन की वजह से विवाद

बांग्लादेशी अंपायर से जुड़ा यह मामला इसलिए तूल पकड़ रहा है क्योंकि मुस्तफिजुर रहमान पर IPL 2026 से बैन और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेन्यू बदलने की मांग के बाद दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच तनाव है. ऐसे माहौल में यह सवाल उठाया गया कि जब दोनों बोर्ड के बीच तनाव है, तो एक बांग्लादेशी अंपायर भारतीय ज़मीन पर कैसे अंपायरिंग कर रहा है.

BCB के अंपायर डिपार्टमेंट के चेयरमैन ने यह जवाब दिया

इस विवाद को खत्म करते हुए, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अंपायर डिपार्टमेंट के चेयरमैन इफ्तिखार रहमान ने पहले वनडे मैच के बाद क्रिकबज को दिए एक बयान में स्थिति साफ की. उन्होंने बताया कि शरफुद्दौला सैकत की नियुक्ति पूरी तरह से ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के नियमों के तहत की गई है. रहमान के अनुसार सैकत ICC के कॉन्ट्रैक्ट वाले अंपायर हैं, BCB के नहीं। उनके जॉब एग्रीमेंट में साफ तौर पर लिखा है कि जब ICC उन्हें ड्यूटी सौंपता है, तो उन्हें छुट्टी लेने की जरूरत नहीं होती है.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

CBSE 10th Result 2026: 500 में 500… गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास; CBSE 10वीं में किया कमाल

CBSE Class 10 results 2026: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में…

April 15, 2026

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Railway Project: इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड…

April 15, 2026

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026

Video: PSL की तारीफ सिर्फ पैसों के लिए…IPL को फिल्म बताने वालों को पूर्व पाक खिलाड़ी का करारा जवाब

ipl vs psl: शहजाद ने कहा कि पीएसएल में ज्यादातर वे खिलाड़ी नजर आते हैं…

April 15, 2026