Categories: खेल

IND vs BAN AFC Asian Cup Qualifiers 2027: क्या खत्म होगा फैंस का 22 साल का इंतज़ार, कब, कहां और कैसे देखें भारत-बांग्लादेश फुटबॉल मैच की Live Streaming?

AFC Asian Cup Qaulifiers 2027: एएफसी एशियन कप 2027 क्वालिफायर में भारतीय फुटबॉल टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा. इस मुकाबले का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. ये मैच आप कब, कहां और कैसे देख पाएंगे?

Published by Pradeep Kumar

AFC Asian Cup Qualifiers: एएफसी एशियन कप 2027 क्वालिफायर के ग्रुप-C मुकाबले में भारत का सामना बांग्लादेश की टीम से होगा. पूरे 22 सालों के बाद भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेलती हुई नज़र आएगी. आखिरी बार 2003 में भारत और बांग्लादेश की टीमें ढाका में SAFF गोल्ड कप में आमने-सामने हुईं थीं, जहां बांग्लादेश की टीम ने भारतीय टीम को 2-1 से मात दी थी. अब भारतीय टीम 22 सालों बाद बांग्लादेश से उस हार का बदला लेने के ईरादे से मैदान पर उतरेगी. भारत बांग्लादेश के बीच होने वाले इस मैच को लेकर फैंस में काफी ज़्यादा उत्साह है. तो ऐसे में कब, कहां और कैसे देखें इस मैच की Live Streaming चलिए जानते हैं.

निराशाजनक रहा है भारत का प्रदर्शन

भारतीय कोच खालिद जमील की टीम के लिए ये क्वालिफाइंग अभियान निराशाजनक रहा है, क्योंकि टीम अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है. हाल ही में सिंगापुर के खिलाफ घरेलू मैदान पर 1-2 से हारने के बाद भारत अभी भी अंक तालिका में सबसे नीचे है.

कैसा है भारत-बांग्लादेश मैचों का रिकॉर्ड?

भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 30 मुकाबले हुए हैं. इसमें भारत ने 14 जीते हैं, 4 हारे हैं और 11 मैच ड्रॉ रहे हैं. 2025 मार्च में शिलॉन्ग में दोनों टीमों के बीच खेला गया आखिरी मैच भी ड्रॉ रहा था.

चलिए आब जान लेते हैं कि आप कब, कहां और कैसे इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

भारत और बांग्लादेश के बीच AFC एशियन कप क्वालिफायर्स का मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच AFC एशियन कप क्वालिफायर्स का मैच बांगाबंधु नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. 

भारत में बांग्लादेश और भारत के बीच AFC एशियन कप क्वालिफायर्स मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां उपलब्ध होगा?

भारत में इस मैच का लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध नहीं होगा.

भारत और बांग्लादेश AFC एशियन कप क्वालिफायर मैच कब शुरू होगा?

Related Post

भारत और बांग्लादेश AFC एशियन कप क्वालिफायर मैच मंगलवार, 18 नवंबर को शाम 7:00 बजे IST बजे से खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- India vs South Africa, 2nd Test: टीम इंडिया की नज़र सीरीज़ बराबरी पर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें दूसरे मैच की Live Streaming?

भारत और बांग्लादेश AFC एशियन कप क्वालिफायर मैच कहां देखें?

भारत और बांग्लादेश AFC एशियन कप क्वालिफायर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें- IND vs SA Head To Head Record: गुवाहाटी टेस्ट से पहले जानिए कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड? आंकड़े देखकर रह जाएंगे…

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित शुरुआती इलेवन

भारत:

गुरप्रीत सिंह संधू (गोलकीपर) (कप्तान), राहुल भेके, संधिश झिंगन, अनवर अली, सुभाषिश बोस, निखिल प्रभु, लिस्टन कोलाको, महेश सिंह नाओरेम, सुनील छेत्री, लालेनगमाविया राल्टे, ललिंजुआला छांगते

बांग्लादेश: 

मितुल मार्मा, साद उद्दीन, तारिक काज़ी, टोपू बर्मन, शाकिल टोपू, सोहेल राणा, शमित शोम, हम्ज़ा चौधरी, शेख मोर्सालिन, रकीब हुसैन, ज़ैयान अहमद.

Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026