कौन हैं एरॉन जॉर्ज? साउथ अफ्रीका में तूफानी शतक से मचाया बवाल, क्या आईपीएल में भी दिखेगा जलवा?

Who is Aaron George: भारतीय अंडर-19 टीम के बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में शानदार शतक लगाया है. उन्होंने 106 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से कुल 118 रन बनाए. जॉर्ज ने 29वें ओवर में अपना शतक पूरा किया है.

Published by Mohammad Nematullah

Who is Aaron George: भारतीय अंडर-19 टीम के बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में शानदार शतक लगाया है. उन्होंने 106 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से कुल 118 रन बनाए. जॉर्ज ने 29वें ओवर में अपना शतक पूरा किया है. एरॉन जॉर्ज एक उभरते हुए भारतीय क्रिकेटर हैं, और अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो जल्द ही उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल सकती है. आइए एरॉन के बारे में थोड़ा और जानते हैं.

एरॉन जॉर्ज का जन्म 1 अक्टूबर 2006 को केरल के कोट्टायम में हुआ था. हालांकि बाद में उनका परिवार तेलंगाना में बस गया, जहां उन्होंने क्रिकेट की ट्रेनिंग ली. उन्होंने अपनी पूरी ट्रेनिंग हैदराबाद में की. उनके पिता ईसो वर्गीस ने कम उम्र से ही उनकी क्रिकेट प्रतिभा को पहचान लिया था और इसे निखारने में अहम भूमिका निभाई है. परिवार ने हमेशा उनकी खेल प्रतिभा का समर्थन किया और उन्हें टीम में जगह दिलाने में मदद की है.

Related Post

महाराष्ट्र में ये क्या हुआ? शिंदे को पटखनी देने के लिए BJP और कांग्रेस ने मिलाया हाथ, विचारधारा गई तेल लेने?

हैदराबाद में ट्रेनिंग

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज की तकनीक मानसिक संतुलन और दबाव में शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता के लिए तारीफ की जाती है. उन्होंने हैदराबाद के जूनियर क्रिकेट सिस्टम में खेलते हुए अपनी पहचान बनाई और हैदराबाद अंडर-19 टीम के कप्तान बने है. इसके बाद उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली है.

क्या वह IPL में खेलेंगे?

एरॉन का सबसे बड़ा प्रदर्शन तब आया जब उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 के पहले मैच में अर्धशतक बनाया है. जिसके बाद अगले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की पारी खेली है. हाल ही में हुए IPL ऑक्शन में एरॉन जॉर्ज को किसी भी IPL टीम ने नहीं खरीदा है. वह फिलहाल एक अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. हालांकि ऐसे प्रदर्शन के साथ उन्हें जल्द ही किसी IPL टीम में जगह मिल सकती है.

वायरल एडिटेड तस्वीरों को लेकर भड़क उठी प्रतिका रावल, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर तोड़ी चुप्पी

Mohammad Nematullah

Recent Posts

CBSE का बड़ा फैसला! छात्रों के लिए नया नियम; 7 दिन में लागू होगा थर्ड लैंग्वेज सिस्टम

CBSE New Language Rules: बोर्ड ने सभी स्कूलों को नए नियमों को जल्द से जल्द…

April 10, 2026

अब डीजल नहीं, हाइब्रिड का जमाना! जानिए भारत में कौन-कौन सी SUV होगी लॉन्च?

Upcoming hybrid cars India: हाइब्रिड कारें पेट्रोल इंजन और बैटरी के संयोजन से चलती हैं,…

April 10, 2026

Shani Dev remedies: शनिवार के इन अचूक उपायों से शांत होंगे शनि देव, दूर होगा साढ़ेसाती का असर

Shani Dev remedies: शनिवार के दिन किए गए विशेष उपाय जैसे पीपल पूजा, छाया दान,…

April 10, 2026

Dhurandhar song singer: सलमान खान से मिलने का सपना अधूरा रह गया, सिंगर की मां की आखिरी ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Dhurandhar song singer: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने से मशहूर हुए खान साहब ने अपनी…

April 10, 2026

KVS Admission Rules: सीट फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला! KVS में किन बच्चों को मिलता है पक्का एडमिशन? जानिए नियम

KVS employee children admission: KVS के नियमों के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, रीजनल ऑफिस, ZIET या…

April 10, 2026

Rashmika Mandanna Birthday Gift: बर्थडे पर रश्मिका मंदाना पिता का खास तोहफा, मिला सपनों का घर, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Birthday Gift: रश्मिका मंदाना को उनके 30वें जन्मदिन पर पिता से ‘Serenity’ नाम…

April 10, 2026