Home > धर्म > Nag Panchami 2025: नाग पंचमी कब है? 28 या 29 जुलाई! यहां जाने सही तारिख और पूजा विधी

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी कब है? 28 या 29 जुलाई! यहां जाने सही तारिख और पूजा विधी

Nag Panchami 2025: साल 2025 में नाग पंचमी कब है? 28 या 29 जुलाई, नाग पंचमी के तारीख को लेकर हर किसी को बेहद उल हर किसी को बेहद कंफ्यूजन हो रही है। दरअसल, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है और हिंदू धर्म में नाग पंचमी का बेहद खास महत्तव बताया गया है।

By: chhaya sharma | Published: July 17, 2025 1:37:34 PM IST



Nag Panchami 2025: साल 2025 में नाग पंचमी कब है? 28 या 29 जुलाई, नाग पंचमी के तारीख को लेकर हर किसी को बेहद उल हर किसी को बेहद कंफ्यूजन हो रही है। दरअसल, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है और हिंदू धर्म में नाग पंचमी का बेहद खास महत्तव बताया गया है। कहा जाता है नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और नाग देवता का संबंध भगवान शंकर (Shiv Ji) से होता है। ऐसे में सावन के महीने में भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा करना बेहद शुभ होता है। 

 साल 2025 में कब है नाग पंचमी? (When is Nag Panchami in 2025)

साल 2025 में नाग पंचमी की तिथि 28 जुलाई को दोपहर 12:40 से शुरू हो रही है, जो 29 जुलाई दोपहर 3:15 बजे तक रहेगी, लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार नाग पंचमी की पूजा दिन में ही की जानी चाहिए, इसलिए ज्यादातर जगहों पर नाग पंचमी 29 जुलाई को मनाई जाएगी। 

नाग पंचमी पूजा विधि (Nag Panchami Puja Vidhi)- कैसे करें नाग देवता की पूजा? 

कहा जाता है कि नाग देवता जिस किसी से भी प्रसन्न हो जाते हैं, उन लोगोंपर अपनी कृपा बरसाते है और उनकी रक्षा करते हैं। नाग पंचमी के दिन भक्त  नाग देवता को खुश करने के लिए दूध, फूल और चंदन चढ़ाते हैं। नाग पंचमी का पर्व जीव-जंतुओं, सांपों और प्रकृति के साथ सहअस्तित्व का प्रतीक माना जाता है। तो चलिे जानते हैं नाग पंचमी की पूजा विधि

  • नाग पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और पूजा की तैयारी करनी चाहिए। 

  • पूजा के स्थान या दीवार पर नाग का चित्र या मूर्ति बनानी चाहिए।

  • कच्चे दूध से नागों का अभिषेक करना चाहिए। 

  • हल्दी, चावल, दूध, कुशा, पुष्प और दूर्वा से नाग देवता की पूजा चाहिए 

  • “ॐ नमः नागाय” मंत्र का जाप करें।

  • घर के सभी सदस्य नाग पंचमी की कथा सुननी चाहिए।

नाग पंचमी  के दिन क्या नहीं करना चाहिए (Not Be Done On Nag Panchami)

नाग पंचमी के दिन जमीन की खुदाई, पेड़-पौधे काटना और सांपों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए, ऐसा करना अशुभ माना जाता है और इससे सांपों को नुकसान हो सकता है, जिससे नाग देवता नाराज हो सकते हैं। 

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Advertisement