Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : कन्या से कुंभ तक इस हफ्ते किसकी चमकेगी किस्मत, कौन सी राशी बनेगी राजा से रंक…जानें इस हफ्ते का राशिफल

Weekly horoscope: 11 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक आपके साथ क्या खास होने वाला है। साथ ही हर राशि के लिए लकी कलर, लकी नंबर क्या है।

Published by Preeti Rajput

Weekly horoscope: नया हफ्ता शुरू हो गया है और अगस्त का ये दूसरा हफ्ता कई लोगों के लिए उम्मीद और खुशियां लेकर आ सकता है। काम, पैसा, प्यार और सेहत चारों तरफ से सितारे कुछ नया संकेत दे रहे हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते 11 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक आपके साथ क्या खास होने वाला है। साथ ही हर राशि के लिए लकी कलर, लकी नंबर क्या है।

मेष (Aries)
इस हफ्ता आप पूरे जोश में रहेंगे। काम में आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और पुराने अधूरे काम पूरे होने लगेंगे। अगर नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो ये समय अच्छा है। पैसों की स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्चे भी थोड़े बढ़ सकते हैं।पार्टनर के साथ रिलेशन और भी मजबूत होगा। शादीशुदा लोगों के बीच प्यार बढ़ेगा और सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास इंसान से हो सकती है।
लकी कलर: लाल
लकी नंबर: 9

वृषभ (Taurus)
आपका ध्यान इस हफ्ता घर-परिवार और पैसों पर ज्यादा रहेगा। बिजनेस वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी करने वालों के लिए बॉस की तरफ से तारीफ आने के आसार हैं।रिलेशनशिप में पुरानी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का मौका मिल सकता है।
लकी कलर: सफेद
लकी नंबर: 4

मिथुन (Gemini)
नए मौके आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। काम में तेजी आएगी और करियर में बदलाव के लिए ये अच्छा हफ्ता है। पढ़ाई करने वालों के लिए भी समय सही है।दोस्ती प्यार में बदल सकती है। पार्टनर के साथ छोटी-सी यात्रा या डिनर का प्लान बन सकता है।
लकी कलर: हरा
लकी नंबर: 7

कर्क (Cancer)
मेहनत का मीठा फल इस हफ्ता मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। पैसों के मामले में राहत मिलेगी।रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। पार्टनर आपको समझेगा और साथ देगा। सिंगल लोग भी किसी से दिल की बात कह सकते हैं।
लकी कलर: सिल्वर
लकी नंबर: 2

सिंह (Leo)
कामकाज में नई ऊर्जा महसूस होगी। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ आ सकता है। पढ़ाई और करियर में मेहनत का फायदा मिलेगा।पार्टनर से रोमांटिक गिफ्ट मिल सकता है। शादी के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।
लकी कलर: सुनहरा
लकी नंबर: 5

कन्या (Virgo)
ऑफिस में आपके आइडिया लोगों को पसंद आएंगे। बिजनेस में नया निवेश करने का समय सही है। पैसों की स्थिति भी मजबूत होगी।पार्टनर के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। कपल्स के बीच प्यार और भरोसा बढ़ेगा।
लकी कलर: हरा
लकी नंबर: 6

तुला (Libra)
इस हफ्ता आपको पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहना होगा। बिना सोचे-समझे कोई बड़ा खर्च न करें। सेहत पर भी ध्यान दें। पार्टनर के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन जल्दी ही सब सामान्य हो जाएगा।
लकी कलर: गुलाबी
लकी नंबर: 3

वृश्चिक (Scorpio)
काम में तरक्की के अच्छे मौके मिल सकते हैं। सैलरी बढ़ने या प्रमोशन की संभावना है। बिजनेस वालों को नए क्लाइंट मिल सकते हैं।पार्टनर के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों को किसी नए रिश्ते का प्रपोजल मिल सकता है।
लकी कलर: मरून
लकी नंबर: 8

Related Post

धनु (Sagittarius)
मस्ती और घूमने-फिरने का समय है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। पैसों का आना-जाना ज्यादा रहेगा, इसलिए थोड़ा कंट्रोल रखें। पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। कपल्स के लिए रोमांटिक समय रहेगा।
लकी कलर: पीला
लकी नंबर: 1

मकर (Capricorn)
काम थोड़ा ज्यादा रहेगा, लेकिन आपके रिजल्ट अच्छे आएंगे। ऑफिस में तारीफ होगी।पार्टनर आपकी मेहनत को समझेगा और आपका हौसला बढ़ाएगा। सिंगल लोगों के लिए समय सामान्य है।
लकी कलर: नीला
लकी नंबर: 4

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : मूलांक 2 और 11 वाले होंगे मालामाल, लव लाइफ में होगा प्यार की परीक्षा, मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा…

कुंभ (Aquarius)
नए मौके आपके इंतजार में हैं। बिजनेस में बढ़ोतरी हो सकती है और नौकरी में भी बदलाव के इशारे हैं।कपल्स के बीच भरोसा और प्यार बढ़ेगा। शादी की बातें आगे बढ़ सकती हैं।
लकी कलर: बैंगनी
लकी नंबर: 7

मीन (Pisces)

क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी। घर में कोई शुभ काम हो सकता है। पैसों की स्थिति भी अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छे पल बितेंगे। सिंगल लोगों की लव लाइफ शुरू हो सकती है।
लकी कलर: आसमानी
लकी नंबर: 5

15 या 16 अगस्त…कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? यहां जाने सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026