Categories: धर्म

Vivah Panchami: शादी में लंबे समय से हो रही है देरी, 25 नवंबर को विवाह पंचमी के दिन कर लें यह अचूक उपाय

Vivah Panchami 2025 Upay: विवाह पंचमी का पर्व शादी से जुड़े उपाय करने के लिए खास माना गया है. इस दिन अचूक उपाय आपके जीवन को बदल सकते हैं.

Published by Tavishi Kalra

Vivah Panchami 2025 Upay: शादी में देरी की वजह आजकल बहुत आम बात हो गई है. शादी में देरी की वजह से माता-पिता की टेंशन बढ़ जाती है और बच्चों की चिंता सताती है. माता-पिता की चिंता बिलकुल सही है, हर माताा-पिता चाहते हैं उनके बच्चे अपनी जिंदगी में सही समय पर सेटेल हो जाएं. इस समस्या से निजात पाने के लिए नवंबर के महीने में एक बहुत शुभ दिन आने वाला है. इस दिन किए कुछ उपाय आपको शादी के बंधन में बांध सकते हैं,

यह दिन अत्यंत शुभ माना जा रहा है. इस दिन को विवाह पंचमी के नाम से जानते हैं. इस दिन किए गए उपाय कारगर साबित होते हैं और विवाह में लंबे समय से हो रही देरी, चट-मंगनी और पट ब्याह में बदल सकती है.

कब है विवाह पंचमी 2025?

साल 2025 में नवंबर माह में पड़ने वाली विवाह पंचमी के दिन भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था. इसीलिए इस दिन को खास माना जाता है. इस दिन को भगवान श्री राम और माता सीता की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है. हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व बताया गया है. साल 2025 में विवाह पंचमी 25 नवंबर, मंगलवार के दिन पड़ रही है. हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है जो श्री राम और माता सीता के अलौकिक विवाह की स्मृति में मनाया जाता है.

विवाह पंचमी का महत्व

रामचरितमानस और रामायण और अन्य धर्मग्रन्थों में श्री राम और माता सीता के दिव्य अलौकिक विवाह का विस्तृत वर्णन मिलता है. भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह जनकपुरी में हुआ था. वर्तमान में जनकपुर, नेपाल में स्थित है, यहां राजा दशरथ अपने परिवार के साथ रहते थे. विवाह से पहले राजा जनक ने देवी सीता के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन किया था. स्वयंवर में भगवान शिव के धनुष पर प्रत्यञ्चा चढ़ाने का लक्ष्य दिया गया था जिसमें एक-एक करके सभी राजा एवं राजकुमार विफल हो गये. भगवान राम ने शिवधनुष पर प्रत्यञ्चा चढ़ाकर उसे भङ्ग किया, जिसके परिणाम से माता सीता का विवाह भगवान राम से हुआ. 

Related Post

विवाह पंचमी उपाय (Vivah Panchami Upay)

  1. विवाह पंचमी के दिन जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है वह इस शुभ तिथि पर यानि 25 नवंबर, मंगलवार के दिन 11 हल्दी की गांठ और 11 दुर्वा को एक पीले रंग के कपड़े में बांधकर भगवान गणेश को अर्पित करें. इसके साथ ही मन में अपनी शीर्घ शादी वाली मनोकमाना को रखें.
  2. इस दिन भगवान गणेश को दही और हल्दी का लेप लगाएं. ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है, मान्यता है ऐसा करने से शादी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.
  3. विवाह पंचमी के दिन भगवान श्री राम और माता सीता की भी पूजा करें. इस दिन माता सीता को लाल चुनरी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर और श्रृंगार अन्य सामान अर्पित करें. इस विशेष  उपाय को करने से शादी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, और योग्य जीवनसाथी मिलता है.
  4. विवाह पंचमी के दिन छोटी कन्याओं को भोजन कराएं और उपहार दें. विवाह पंचमी पर किए इस अनुष्ठान से भी घर की कन्या के लिए शीघ्र विवाह के योग बनते हैं.

यह भी पढ़ें-

मनमाने ढंग से कमाए गए पैसे से दान-पुण्य करना सही या गलत, जानें प्रेमानंद जी महाराज से

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026