Categories: धर्म

Tulsi Plant: घर पर किस दिशा में लगाना चाहिए तुलसी का पौधा?

Tulsi Plant Benefits: हिंदू धर्म में घर पर तुलसी के पौधे को लगाने का विशेष महत्व है। इस पौधे को देवी की उपाधि दी गई है। धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से घर पर तुलसी का पौधा लगाने से सुख-शांति का वास होता है और जातक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं इससे जुड़े नियमों के बारे में।

Published by Shivi Bajpai

Tulsi Plant Direction: सनातन धर्म में पेड़-पौधे को पूजनीय माना जाता है। इनमें ही शामिल है तुलसी का पौधा जो बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से सुख-संपत्ति का वास होता है और मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि इसे कौन-सी दिशा में लगाना चाहिए। 

तुलसी के पौधे को लगाने की सही दिशा क्या है?

घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उत्तर दिशा में इसे लगाना सबसे उचित है। ऐसा करने से आपको कभी-भी धन की कमी नहीं होती और मां लक्ष्मी आपसे हमेशा प्रसन्न रहती हैं। साथ ही धन लाभ के योग बने रहते हैं।

Related Post

आप इसके अलावा पूर्व दिशा में भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इस दिशा में तुलसी को लगाने से धन-वैभव में वृद्धि होती है। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और एकता भी बढ़ती है। 

Pitra Paksha 2025: पितृदोष छोड़िए वरना 7 पीढ़ियां टेंशन में रहेंगी! लक्षण और समाधान यहां जानें

तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व क्या है?

भारतीय संस्कृति में तुलसी का पौधा अत्यंत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। इसे “माता लक्ष्मी का स्वरूप” कहा गया है और इसके बिना किसी भी पूजा या धार्मिक अनुष्ठान को अधूरा समझा जाता है। तुलसी को न केवल औषधीय गुणों के कारण महत्व प्राप्त है बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी इसका विशेष स्थान है। 

  • हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, समुद्र मंथन के समय तुलसी का प्राकट्य हुआ था और यह भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। यही कारण है कि तुलसी दल के बिना भगवान विष्णु, कृष्ण या नारायण की पूजा अधूरी मानी जाती है। तुलसी को “हरि-प्रिय” भी कहा गया है।
  • घर में तुलसी का पौधा लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। सुबह और शाम तुलसी के पास दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार होता है। 
  • धार्मिक मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा होने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी की छाया को भी पवित्र माना जाता है और कई जगह इसके पत्तों को अंतिम संस्कार में मृतक के मुख में रखने की परंपरा है।

Pitru Paksha 2025: क्या है त्रिपिंडी श्राद्ध? कौन कर सकता है और क्यों है इसका खास महत्व

Shivi Bajpai

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026