After Death in Islam: जब कोई शख्स पैदा होता है तो उसकी मृत्यु भी तय होती है। लेकिन किसी शख्स की मृत्यु के बाद क्या होता है ये हर धर्म में अलग अलग तरीके से बताया गया है। वहीँ अगर बात करें इस्लाम धर्म की तो इस्लाम में मृत्यु को जीवन का एक सबसे अहम हिस्सा माना जाता है, जो इस दुनिया से परलोक की यात्रा की शुरुआत है। इस्लामी मान्यताओं के मुताबिक, मृत्यु के बाद, आत्मा शरीर से अलग हो जाती है। मृत्यु के बाद की पहली रात बहुत अहम होती है, जिसे कब्र की रात भी कहा जाता है। वहीँ कुरान के मुताबिक, जब कोई मुस्लिम व्यक्ति मरता है, तो उसे मिट्टी में दफना दिया जाता है। वहीँ हदीस में कहा गया है कि, जब किसी व्यक्ति को दफनाया जाता है, तो मुनकर और नकीर नाम के दो फ़रिश्ते उसके पास आते हैं।
अगर इन सवालों के नहीं दिए सही जवाब तो..
इस दौरान वो दोनों फ़रिश्ते शख्स के पास आते हैं और उससे कई सवाल करते हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों फ़रिश्तों का रंग काला और नीला बताया गया है और वो दिखने में बेहद खतरनाक होते हैं। वहीँ वो कब्र में पड़े मरे हुए लोगों से तीन सवाल पूछते हैं। उनका पहला सवाल होता है कि, आपका खुदा कौन है? आपका मजहब क्या है? इसके अलावा एक सवाल पूछा जाता है कि, आपका पैगम्बर कौन है?
Parliament Monsoon Session Day 3: लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
गुनाहगारों को मिलती है खतरनाक सजा
अगर कब्र में दफ़न व्यक्ति ने अपना जीवन सच्चे ईमान और अच्छे कर्मों के साथ जिया है, तो वो सही जवाब देगा। उसे कब्र में सुकून और रोशनी मिलती है, और जन्नत के दरवाज़े खुल जाते हैं। वहीँ अगर कब्र में दफ़न व्यक्ति फ़रिश्तों को गुमराह करता है, तो हदीस के अनुसार उसकी कब्र को तंग कर दिया जाता है और उसे सज़ा दी जाती है। हदीस के अनुसार, पापी की कब्र इतनी तंग कर दी जाती है कि उसकी पसलियाँ एक-दूसरे में घुस जाती हैं। इस तरह जो और भी भयानक सजा भी दी जाती हैं।