Categories: धर्म

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के व्रत पर क्या खाएं, क्या न खाएं, जानें यहां

Shardiya Navratri 2025 Fasting Rules: शारदीय नवरात्र की शुरूआत हर्ष और उल्लास का प्रतीक है. साल 2025 में 22 सितंबर से नवरात्र का पर्व शुरू होने वाला है. ये नौ दिवसीय पर्व मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है. इस दौरान भक्त मां दुर्गा को खुश करने के लिए 9 दिनों का उपवास रखते हैं. तो आइए जानते हैं कि इस व्रत में आप क्या खा सकते हैं और क्या नहीं?

Published by Shivi Bajpai

Shardiya Navratri Vrat: शारदीय नवरात्र की शुरूआत साल 2025 में 22 सितंबर से होने वाली है. इस पर्व पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. इस दौरान भक्त देवी दुर्गा को खुश करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ भी करते हैं. व्रत के दौरान आपको कुछ नियमों का पालन करना चाहिए, तो आइए जानते हैं क्या हैं वो नियम?

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं (Shardiya Navratri 2025 ke vrat mei kya khayein)

फल: शारदीय नवरात्रि के व्रत में ताजे फल जैसे-सेब, केला, अनार, पपीता, अंगूर, तरबूज, संतरा और अमरूद खा सकते हैं.

सब्जियां: कुछ विशेष सब्जियां जैसे: आलू, शकरकंद, अरबी, कद्दू, लौकी, खीरा और कच्चा केला व्रत में खाया जा सकता है.

आटा: व्रत में सामान्य अनाज जैसे गेंहू और चावल नहीं खाया जाता है. पर आप इसकी जगह पर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और समा के चावल को खा सकते हैं. इनसे आप पूड़ी, रोटी और खिचड़ी बना सकते हैं.

डेयरी प्रोडक्ट्स: नवरात्र के व्रत में आप दूध, दही, पनीर और घी का सेवन कर सकते हैं.

नमक कौन-सा खाएं: व्रत में आप सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं.

Related Post

नवरात्र के व्रत में आप साबूदाना, काजू, मखाना, बादाम, मूंगफली और किशमिश का सेवन कर सकते हैं.

Surya Grahan 2025: आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां

व्रत के दौरान क्या न खाएं? (Shardiya Navratri 2025 mei kya nahin khayen?)

अनाज और दालें: गेंहू, चावल, बेसन, सूजी, मैदा से बनी किसी भी चीज का सेवन व्रत में न करें.

लहसुन और प्याज: लहसुन और प्याज तामसिक भोजन की श्रेणी में आता है, तो व्रत के दौरान इसे खाने से बचना चाहिए.

मांस और शराब: नवरात्र के दौरान आपको मांस और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए.

पैकेज्ड फूड का सेवन न करें: नवरात्र के दौरान बाजार में मिलने वाले चिप्स, पैकेट वाले जूस और अन्य प्रोसेस्ड फूड का सेवन बिल्कुल भी न करें. 

Shardiya Navratri 2025 Kalash Sthapana: नवरात्रि में कलश पर नारियल रखने के क्या नियम होते हैं? जानें स्थापना विधि

Shivi Bajpai

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026