Shaniwar Ke Upay : शनिवार के स्वामी भगवान शनि को माना जाता है। शनिदेव को कर्मफल दाता भी कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में शनि का जिक्र करते हुए कहा गया है कि अगर शनि प्रसन्न हो जाएं तो आप राजा बन सकते हैं, लेकिन अगर शनिदेव नाराज हो जाएं तो आप रंक बन जाएंगे। आप शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार को कुछ उपाए कर सकते हैं। हे आपकी साढ़े साती, ढैय्या नहीं भी चल रही हो।
शनिवार के कुछ उपाए खानपान से जुड़े हुए हैं। आप भोजन का आनंद लेने के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी पा सकते हैं। आईए आपकों बतातें हैं कि किन-किन चीजों को खाने से शनिदेव कृपा बरसाते हैं।
खिचड़ी- शनिवार के दिन अधिकतर लोग खिचड़ी खाते हैं। शनिवार के दिन खिचड़ी खाने से कई फायदे होते हैं। मान्यता है कि उड़द की दाल शनिदेव को काफी ज्यादा पसंद है। शनिवार के दिन उससे खिचड़ी बनाकर खाने से और शनिदेव को भोग लगाने से शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहती है। साथ ही शनि का प्रकोप भी आपके ऊपर से दूर हो जाता है।
काले चने- शनिवार के दिन अक्सर लोग भुने हुए चने बंदरों को खिलाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि का प्रकोप कम हो जाता है। खिलाने के साथ-साथ भुने हुए काले चने आप खुद भी खा सकते हैं। इससे आपके ऊपर से शनि ग्रह के शारीरिक दोष खत्म हो जाते हैं।
काले जामुन- शनिवार के दिन काले जामुन खाएं। यह भी आपके लिए काफी लाभदायक होते हैं। जामुन सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। ये कई रोगों के लिए भी लाभदायक होता है। कुत्ते को काला जामुन खिलाने से ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।