Home > धर्म > सावन के पहले सोमवार पर मिलेगा शिव का आलौकिक आशीर्वाद, इन 5 राशियों को मिलेगा वरदान, बम-बम के साथ हर मनोकामना होगी पूरी!

सावन के पहले सोमवार पर मिलेगा शिव का आलौकिक आशीर्वाद, इन 5 राशियों को मिलेगा वरदान, बम-बम के साथ हर मनोकामना होगी पूरी!

Sawan Pehla Somvar 2025: सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को है। पहला सोमवार इन 5 राशियों वाले लोगों के लिए बेहद लकी रहने वाला है। इन राशि के जातकों पर शिव कृपा होगी। जिससे सभी रूके हुए कार्य सफल हो जाएंगे।

By: Preeti Rajput | Published: July 13, 2025 10:10:35 AM IST



Sawan Pehla Somvar 2025 : सावन का महीने की शुरूआत हो चुकी है। कल 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। इस दिन भगवान शुव की पूजा आर व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। इस बार सावन का पहला सोमवार 5 राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन पर प्रभू भोलेनाथ कृपा बरसेगी। साथ ही सभी कार्य सफल होंगे। सावन का पहला सोमवार आप सभी के लिए ढ़ेर सारी खुशियां और नए अवसर के साथ आपके जीवन में आने वाला है। साथ ही आपको नए काम में भी सफलता मिलने वाली है। 

 
मेष राशि : इस राशि के जातकों के लिए भगवान शिव का प्रिय महीना सावन का पहला सोमवार नई नौकरी की खुशखबरी लेकर आने वाला है। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें यह खुशखबरी मिल सकती है। केवल आपको भगवान भोलेनाथ का नाम लेकर सच्चे मन से प्रयास करना होगी। आपको इस सोमवार सफलता जरूर प्राप्त होगी। यह सोमवार आपके लिए नई सफलता और अवसरों से भरा रहने वाला है। 

इन राशियों को आज मिलेगा अचानक धन लाभ, बिजनेस में भी होगी तरक्की! कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़े अपना राशिफल

कर्क राशि: सावन का पहला सोमवार कर्क राशि के जातकों के लिए काफी शुभ और लाभदायक रहने वाला है। करियर के हिसाब से आपका दिन बेहद अच्छा गुजरने वाला है। आपको बिजनेस में नई डील मिल सकती है या फिर मुनाफा कमाने का बड़ा मौका मिल सकता है। अगर आप बिजनेस को लेकर नए चीजों पर विचार कर रहे हैं, तो केवल अपने विवेक से काम करें। आपको मनोबल मजबूत रखना होगा। साथ ही दूसरे को सुझावों पर ध्यान दें। 

सिंह राशि : इस राशि के जातकों के लिए सावन के पहले सोमवार का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दिन भगवान शिव की कृपा से आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है, जो आपके करियर में तरक्की का कारण बनेगा। आपको इस दिन थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, ताकि आप अच्छे अवसरों को पहचानकर उनका लाभ उठा सकें। इस दिन आपको कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है, जिससे आपके करियर में उछाल आएगा। आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोगों में आपकी साख मजबूत होगी। इसलिए स्वयं पर विश्वास रखें और मेहनत से पीछे न हटें।

क्या सच में सावन के महीने में नॉन-वेज खाने से लगेगा महापाप? शास्त्रों के बाद अब विज्ञान ने भी दी इंसान को चेतावनी, दुनिया की तबाही का कारण बनेगा इसका सेवन!

वृश्चिक राशि : इस राशि के लोगों के लिए यह दिन सफलता की नई बहार लेकर आएगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह दिन इसके लिए उपयुक्त है। आपको अपने सहकर्मियों की सहायता मिलेगी, जिससे आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगे। आपकी यश और कीर्ति में बढ़ोत्तरी होगी और पारिवारिक जीवन और सेहत भी ठीक रहेगी।

कुंभ राशि:  इस राशि के जातकों के लिए भी यह दिन सफलता का स्वाद चखने का अवसर लेकर आएगा। आपको अपने काम से एक नई पहचान मिलेगी और आपका नेटवर्क मजबूत होगा। क्रिएटिव लोगों के लिए यह दिन शानदार होगा और आप अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। आपकी पॉजिटिव एनर्जी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी और यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह दिन इसके लिए उपयुक्त होगा। आपकी सेहत भी ठीक रहेगी।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Advertisement