Categories: धर्म

करोड़ों प्रशंसकों के लिए वृंदावन से आया लेटेस्ट हेल्थ अपडेट, जान लें कैसा है प्रेमानंद महाराज का हाल?

Premanand Ji Maharaj health update: प्रेमानंद महाराज के आज देश-विदेश में करोड़ों भक्त हैं. लेकिन उनके स्वास्थ्य को लेकर लोग अक्सर चिंता में रहते हैं. दरअसल महाराज काफी समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं. प्रेमानंद जी महाराज खुद बताते हैं कि उनकी उम्र कितनी होगी और वे अपने भक्तों के बीच कितने साल तक और रहेंगे.

Published by Mohammad Nematullah

Premanand Ji Maharaj health update: पिछले कुछ दिनों से प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अफवाह उड़ रही थी. सोशल मीडिया पर उनके खराब स्वास्थ्य की खबरों ने भक्तों को चिंतित कर दिया था. इस बीच बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने उनके स्वास्थ्य पर एक महत्वपूर्ण अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि महाराज अब स्वस्थ हैं और उन्होंने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है.

प्रेमानंद जी महाराज का स्वास्थ्य अब कैसा है?

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ‘प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य को लेकर कई अफवाह फैली थी. लेकिन अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं. मैं उन्हें पदयात्रा के लिए आमंत्रित करने गया था. उन्होंने विनम्रतापूर्वक हमारा निमंत्रण स्वीकार किया और हमें आशीर्वाद दिया.’ उनके इस बयान से उन भक्तों को राहत मिली जो कई दिनों से महाराज के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे.

महाराज की दोनों किडनी खराब

प्रेमानंद जी महाराज ने हाल ही में खुद खुलासा किया था कि उनकी दोनों किडनी खराब हो गई हैं. उन्होंने कहा कि “अभी कुछ नहीं किया जा सकता. मुझे देर-सवेर जाना ही होगा.” यह सुनकर उनके लाखों अनुयायी भावुक हो गए. उनके इस बयान के बाद एल्विश यादव और बॉलीवुड सितारों सहित कई लोगों ने अपनी किडनी दान करने की पेशकश की.

Related Post

राज कुंद्रा ने अपनी किडनी की पेशकश

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी किडनी दान करने की इच्छा जताई. अगस्त में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी वृंदावन गए थे. अपनी मुलाकात के दौरान महाराज से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी एक किडनी दान करने की पेशकश की.

आश्रम प्रशासन ने अफवाहो से बचने की अपील की

श्री हित राधा केलि कुंज परिवार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रेमानंद जी महाराज वर्तमान में स्थिर और स्वस्थ है. हालांकि उन्होंने अपनी सुबह की सैर अस्थायी रूप से बंद कर दी है. लेकिन उनकी बाकी दिनचर्या सामान्य रूप से जारी है. प्रशासन ने सभी भक्तों से अफवाहों से दूर रहने और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है.

देश भर से भक्त आ रहे हैं और प्रार्थनाएं जारी

विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, हेमा मालिनी, ग्रेट खली और मोहन भागवत जैसे बड़े नाम पहले भी प्रेमानंद जी महाराज के वृंदावन आश्रम में आ चुके है. भक्तों का कहना है कि वे महाराज के स्वस्थ होने के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं और आशा करते हैं कि वे शीघ्र ही पुनः प्रवचन करते हुए दिखाई देंगे.

Gujarat Cabinet Reshuffle: गुजरात में होने वाला है कुछ बड़ा! CM को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026