Categories: धर्म

Pitru Paksha Pehla Shradh 2025: पितृ पक्ष का पहला श्राद्ध आज, कब और कैसे करें श्राद्ध कार्यक्रम

Pitru Paksh Date and Time: पितृ पक्ष की शुरूआत 7 सिंतबर 2025 से हो गई और आज 8 सितंबर, सोमवार को पहला श्राद्ध है। पितृ पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर उन लोगों की श्राद्ध की जाती है जिनकी मृत्यु कृष्ण पक्ष या शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को हुई हो। तो आइए जानते हैं कि आप कब और कैसे श्राद्ध कार्यक्रम कर सकते हैं?

Published by Shivi Bajpai

Pitru Paksh First Shradh 2025: पितृ पक्ष की शुरूआत 7 सितंबर को हो गई थी, आज यानि 8 सितंबर को पहला श्राद्ध है। पितृ पक्ष की हिंदू धर्म में बहुत मान्यता है। इसका समापन 21 सितंबर को होगा. इस दौरान लोग अपने पूर्वजों के निर्मित श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान आदि करते हैं, ताकि पितरों की कृपा बनी रहें. 15 दिनों तक चलने वाले पितृ की श्राद्ध करते हैं तो जान लें शुभ मुहूर्त में कैसे करें श्राद्ध?

पहला श्राद्ध शुभ मुहूर्त 2025 (Pratipada Shradh Muhurat 2025)

प्रतिपदा श्राद्ध – 8 सितंबर 2025, दिन सोमवार

अपराह्न काल – दोपहर 12:49 से दोपहर 03:18 बजे तक. (अवधि – 2 घण्टे 29 मिनट)

Related Post

प्रतिपदा तिथि शुरू – 7 सितंबर को रात 11:38 बजे से.

प्रतिपदा तिथि समाप्त – 8 सितंबर को रात 09:11 बजे तक.

Pitru Paksha 2025: आखिर पितृ पक्ष में क्यों जलातें हैं पीपल के नीचे दीपक? जानें महत्व और वजह

घर पर कैसे करें श्राद्ध कार्यक्रम?

घर पर श्राद्ध कार्यक्रम करना बहुत ही सरल है, यदि उसे श्रद्धा और नियम से किया जाए। सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर की अच्छी तरह सफाई कर लें। फिर गंगाजल का छिड़काव करके स्थान को शुद्ध करें और दक्षिण दिशा की ओर मुख करके आसन पर बैठें। एक तांबे या पीतल के पात्र में जल, दूध, तिल, जौ, सफेद फूल और कुश डालकर पितरों का स्मरण करते हुए दक्षिण दिशा की ओर जल अर्पित करें और “ॐ पितृभ्यः नमः” मंत्र का जाप करें। चाहें तो जौ, चावल, तिल और दूध मिलाकर पिंड बनाकर पितरों को अर्पित करें। इसके बाद घर में सात्त्विक भोजन तैयार करें और पहले ब्राह्मण को भोजन कराएँ। यदि ब्राह्मण उपलब्ध न हों तो पंचबली करें—गाय, कुत्ते, कौए, चींटी और पीपल वृक्ष के लिए अन्न अर्पित करें। अंत में यथाशक्ति दान-दक्षिणा दें और पितरों की तृप्ति के लिए प्रार्थना करें। इस प्रकार श्राद्ध कार्यक्रम घर पर सरलता से किया जा सकता है।

क्या विदेश में रहकर किया जा सकता है पिंडदान, जानें क्या कहता है धर्म?

Shivi Bajpai

Recent Posts

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026