Numerology Mulank 8 Personality: अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 8 वाले लोग राजनीति, नेतृत्व और समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ी पहचान बनाते हैं। इनकी जन्मतिथि किसी भी महीने की 8, 17 या 26 हो सकती है, और इनका सीधा संबंध शनि देव से होता है। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है, और यही वजह है कि मूलांक 8 वाले लोग न्यायप्रिय, कर्मठ और दूरदर्शी माने जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका प्रमुख उदाहरण हैं, जिनका जन्म 17 सितंबर को हुआ है। अंक जोड़ने पर 1+7 = 8 होता है, जिससे उनका मूलांक 8 बनता है। ऐसे लोग अक्सर राजनीति में सफल होते हैं, क्योंकि इनके अंदर नेतृत्व करने की जबरदस्त क्षमता होती है।
कैसे होते हैं 8 मूलांक के लोग
इनकी सबसे बड़ी ताकत इनकी योजना बनाने की शक्ति और अनुशासन होता है। मूलांक 8 वाले लोग सादा जीवन और उच्च विचारों में विश्वास रखते हैं। ये लोग भौतिकता और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन बनाए रखते हैं। इन्हें जीवन में बिखराव पसंद नहीं होता, और हर कार्य में गहराई से सोचने के बाद निर्णय लेते हैं। मूलांक 8 से जुड़े लोग किस्मत से ज्यादा कर्म में भरोसा रखते हैं। ये जानते हैं कि मेहनत और लगन से ही सफलता मिलती है। इन्हें समाज में सम्मान और प्रसिद्धि मिलती है। ये अक्सर देश-विदेश की यात्राएं करते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने तक पीछे नहीं हटते।
शनिदेव की होती है कृपा
इनकी सोच दूरदर्शी होती है, और ये पहले से योजना बनाकर आगे बढ़ते हैं। यही कारण है कि राजनीति जैसे जटिल क्षेत्र में भी ये लोग मजबूती से टिके रहते हैं और नेतृत्व की भूमिका निभाते हैं। शनि देव की कृपा से इन्हें न्यायप्रियता और स्थिरता मिलती है, जो इन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाती है। मूलांक 8 वालों की यह खासियत उन्हें आम भीड़ से अलग करती है, और यही वजह है कि वे सम्मान और शोहरत के साथ देश-दुनिया में नाम कमाते हैं।