Categories: धर्म

Mauni Amavasya 2026 Date: नए साल 2026 में मौनी अमावस्या कब? जानें सही डेट और महत्व

Mauni Amavasya 2026: नए साल 2026 (New Year 2026) की पहली अमावस्या मौनी अमावस्या है. इसे हिंदू धर्म में बहुत फलदायी माना जाता है. जानें मौनी अमावस्या का महत्व और विशेषता के बारे में.

Published by Shivi Bajpai

Mauni Amavasya 2026 Mein Kab Hai: साल का आखिरी महीना जैसे-जैसे बीत रहा वैसे-वैसे नए साल की घड़ियां नजदीक आ रही हैं. साल 2026 में वैसे तो कुल 12 अमावस्या (Amavasya 2026) पड़ेगी, जिसमें मौनी अमावस्या भी एक है. मौनी अमावस्या को माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. यह सालभर की से महत्वपूर्ण, पवित्र और फलदायी अमावस्या मानी जाती है. साथ ही मौनी अमावस्या का दिन हिंदू धर्म की पवित्र तिथियों में भी एक है. आइए जानते हैं नए साल 2026 में कब है मौनी अमावस्या.

मौनी अमावस्या 2025 तिथि (Mauni Amavasya 2026 Kab Hai)

माघ महीने में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं, जो रविवार 18 जनवरी 2026 को है. माघ मास के अमावस्या तिथि की शुरुआत 18 जनवरी 2026 को रात 12 बजकर 03 मिनट पर होगी और 19 जनवरी 2026 को देर रात 01 बजकर 21 तक रहेगी. पंचांग के अनुसार, उदयातिथि को देखते हुए 18 जनवरी 2026 को ही मौनी अमावस्या मान्य रहेगी.

Related Post

Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी कब है? इस दिन करें इन मंत्रों का जाप मिलेगी आपको सफलता

मौनी अमावस्या पर क्या विशेष है (Mauni Amavasya Significance)

मौनी अमावस्या को स्नान पर्व के रूप में भी मनाया जाता है. इस पावन दिन पर गंगा, यमुना, संगम जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यता है कि, माघ महीने की अमावस्या पर गंगा नदी का जल अमृत के समान हो जाता है और इसमें स्नान करने (Ganga Snan) से अमृत समान जैसा पुण्य मिलता है और जाने-अनजाने किए पाप कर्म नष्ट होते हैं.

मौनी अमावस्या का दिन मौन व्रत भी रखा जाता है. मौनी अमावस्या पर साधु-संत, साधक और कई भक्त ‘मौन व्रत’ (Maun Vrat) का पालन करते हैं. मान्यता है कि इस दिन रखे मौन व्रत से मानसिक शांति प्राप्त होती है.

Dhanu Sankranti 2025: धनु संक्रांति कब? इस सरल उपाय से मिलेगा आपको पितृ दोष से छुटकारा

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Assam Election Date 2026: 9 अप्रैल को वोटिंग, इस तारीख तक आएंगे नतीजे; यहां जानें पूरी टाइमलाइन

Assam election voting date 2026: वर्तमान में असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में…

March 15, 2026

West Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल में कब होगी मतगणना और कब आएंगे नतीजे, यहां जानें सबकुछ

West Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान हो…

March 15, 2026

Kerala Election 2026 Date Announce: केरल की 140 सीटों पर कब होंगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे; नोट करें अहम डेट

Kerala Election 2026 Date Announce : केरल में मतदान की तारीख 9 अप्रैल है, जबकि…

March 15, 2026

RRB NTPC Age Limit 2026: यहां पर समझें आयु सीमा, एलिजिबिलिटी से लेकर चयन प्रक्रिया तक सारी डिटेल्स

RRB NTPC Exam: आरआरबी NTPC परीक्षा में विभिन्न पदों के अनुसार आयु सीमा निर्धारित की…

March 15, 2026