Home > धर्म > खप्पर योग का साया! सूर्य और मंगल की युति से इन राशियों को रहना होगा सावधान, नहीं तो भुगतने पड़ सकते हैं बुरे परिणाम!

खप्पर योग का साया! सूर्य और मंगल की युति से इन राशियों को रहना होगा सावधान, नहीं तो भुगतने पड़ सकते हैं बुरे परिणाम!

Khappar Yog Impact: सिंह राशि में मंगल ग्रह प्रवेश करने वाले हैं, जिसके कारण खप्पर योग का निर्माण होगा। यह 'खप्पर योग' 13 अगस्त तक सक्रिय रहने वाला है। इस योग को अशुभ और उग्र माना जाता है।

By: Preeti Rajput | Published: July 25, 2025 10:18:13 AM IST



Khappar Yog Impact: सावन पूरे देश में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इस महीने में ग्रहों की स्थिति का बेहद खास महत्व होता है। सिंह राशि में जल्द मंगल प्रवेश करने जा रहा है। जिसके साथ खप्पर योग के निर्माण की शुरूआत होगी। यह योग वैदिक ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह योग 31 अगस्त तक सक्रिय रहने वाला है। 

क्या है खप्पर योग? 

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, खप्पर योग एक बेहद अशुभ और उग्र प्रभाव वाला योग माना जाता है। यह योग तब बनता है जब मंगल और सूर्य एक विशेष स्थिति में आते हैं। यह योग तनाव, संघर्ष, हानि का योग है। खप्पर योग का निर्माण तब होता है जब मंगल ग्रह सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश करते है। इसके प्रभाव से विवाद, दुर्घटनाएं और रिश्तों में टकराव की स्थिति बन सकती है। 

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव 

मिथुन राशि- इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है। रिश्तों में दरार आ सकती है साथ ही कार्यस्थल पर भी गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। इस दौरान आपको सावधानी बरतनी चाहिए। 

कर्क राशि- खप्पर योग का प्रभाव इस राशि के जातकों पर अधिक देखने को मिलेगा। इस दौरान परिवार के सदस्यों के सात अनबन हो सकता है। जिससे मानसिक शांति प्रभावित होती हुई नजर आएगी। आर्थिक दबाव के कारण आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। 

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को करियर और नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रमोशन या नए अवसरों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान आपको सावधानी से काम करना होगा। इस दौरान किसी भी विवाद से बचना बेहद जरूरी होगा। 

वृश्चिक राशि- इस राशि को जातकों के लिए जमीन-जायदाद या कानूनी मामलों में मुश्किलें बढ़ सकती है। इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपको इस दौरान समस्याओं के समाधान के लिए धैर्य और संयम रखना जरूरी है। 

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Advertisement