मानवता की मिसाल! प्रेमानंद महाराज के लिए मुस्लिम युवक ने की किडनी दान की अनोखी पेशकश!

Premanand Ji Maharaj Health: मध्य प्रदेश के इटारसी के मुस्लिम युवक ने मथुरा के प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी दान करने की पेशकश की है। बता दें कि मध्य प्रदेश के इटारसी के इस युवक ने ये कदम उठाकर मानवता की पहचान दी है।

Published by Shraddha Pandey

Premanand Ji Maharaj Health News: मध्य प्रदेश के इटारसी से एक दिल छूने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मुस्लिम युवक आरिफ खान चिश्ती ने मथुरा के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज को अपनी किडनी दान करने की पेशकश की है। यह कदम न केवल धार्मिक एकता का प्रतीक है, बल्कि मानवता की मिसाल भी प्रस्तुत करता है।

गौरतलब है कि प्रेमानंद जी महाराज की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं, और वह पिछले कई सालों से डायलिसिस पर हैं। हाल ही में, एक वीडियो में देखा गया कि व्यवसायी राज कुंद्रा ने प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी दान करने की पेशकश की। हालांकि, फलाहारी महाराज ने इस पेशकश को अस्वीकार करते हुए कहा कि राज कुंद्रा की जीवनशैली, जिसमें मांस और शराब का सेवन शामिल है, उनके अंगदान के लिए उपयुक्त नहीं है।    

भारत के एक नागरिक की वजह से अमेरिका ने किया बड़ा बदलाव, देख दंग रह गए दुनिया भर के लोग, मामला जान रह जाएंगे हैरान 

मुस्लिम युवक ने जताई चिंता

Related Post

इटारसी के इस युवक ने प्रेमानंद जी महाराज की सेहत के प्रति चिंता जताते हुए, एक पत्र के माध्यम से नर्मदापुरम के कलेक्टर को सूचित किया है कि वह अपनी किडनी दान करने के लिए तैयार है। इस पत्र में आरिफ ने यह भी उल्लेख किया है कि वह किसी भी प्रकार की औपचारिकता के लिए तैयार हैं और उन्हें किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता हो तो वह उपलब्ध हैं।

मानवता का परिचय

ये पहल समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को बढ़ावा देती है। प्रेमानंद जी महाराज की स्वास्थ्य स्थिति और इस युवक की पेशकश ने यह सिद्ध कर दिया है कि धर्म और जाति से ऊपर उठकर, मानवता सबसे बड़ी है।

Kokilaben Ambani Health Update: आखिर कोकिलाबेन अंबानी को अस्पताल में क्यों कराना पड़ा भर्ती? कितनी है नेटवर्थ?

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जान सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026