Home > धर्म > Chandra Grahan 2026: 100 साल बाद होली पर ऐसा चंद्र ग्रहण, जानिए आपके शहर में कितने बजे दिखेगा ‘ब्लड मून’?

Chandra Grahan 2026: 100 साल बाद होली पर ऐसा चंद्र ग्रहण, जानिए आपके शहर में कितने बजे दिखेगा ‘ब्लड मून’?

Chandra Grahan 2026 kab Dikhega: इस साल रंगों के त्योहार होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण 3 मार्च को पड़ेगा. जो भारत में भी नजर आने वाला है.

By: Preeti Rajput | Published: March 2, 2026 1:31:14 PM IST



Chandra Grahan 2026 kab Dikhega: इस साल रंगों के त्योहार के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण है. जो  3 मार्च को पड़ेगा और भारत में भी नजर आएगा. इसी कारण इसका सूतक काल भी मान्य होगा. इस दुर्लभ खगोलीय घटना के दौरान चांद का रंग बिल्कुल लाल नजर आएगा. जिसके ‘ब्लड मून’ कहा जाता है. 

क्या कहती हैं धार्मिक मान्यता? 

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ग्रहण और सूतर के दौरान मांगलिक या शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. माना जाता है कि इस समय नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है. इसलिए नए कामों की शुरुआत करने से थोड़ा बचना चाहिए. आइए जानते हैं भारत में चंद्र ग्रहण कब लगेगा? इसका सूतक काल कब से शुरु होगा?  आपके शहर में जानें ब्लड मून की टाइमिंग क्या रहने वाली है? 

कितने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण? 

साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट पर शुरु होगा. वहीं 6 बजकर 47 मिनट तक यह चंद्र ग्रहण रहने वाला है. 

कब से मान्य होगा सूतक काल? 

सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. ऐसे में  3 मार्च को सूतक काल 6 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा. इस समय मूर्ती स्पर्थ और भोजन बनाने या खाने की मनाही होती है. 

आपके शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण? 

शहर

शुरु

खत्म

दिल्ली शाम 06:26 शाम 06:46 
प्रयागराज शाम 06:14 शाम 06:46
वाराणसी शाम 06:14 शाम 06:46 
पटना शाम 06:04 शाम 06:46 
रांची शाम 05:55 शाम 06:46
कोलकाता शाम 05:55 शाम 06:46
भुवनेश्वर शाम 05:43 शाम 06:46
गुवाहाटी शाम 05:54 शाम 06:46
चेन्नई शाम 06:21 शाम 06:46

Advertisement