Categories: धर्म

भूलकर भी करवा चौथ पर न करें ये गलतियां, टूट सकता है व्रत; जानें क्या करें और क्या नहीं?

karwa Chauth Rules: सुहागिन महिलाएं साल भर करवा चौथ व्रत का बेसब्री से इंतज़ार करती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके प्रेम की देवी करवा माता की पूजा करती हैं। शाम को चांद देखने के बाद वे अपना व्रत तोड़ती हैं। जानें करवा चौथ व्रत के नियमों के बारे में।

Published by Heena Khan

Karva Chauth 2025: सालभर के इंतजार के बाद आखिर वो दिन आ ही गया जब पत्नियां अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं और खुद को दुल्हन की तरह सजाती हैं. वहीं आपको बताते चलें कि करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार को है. करवा चौथ का व्रत निर्जल रखा जाता है, इस व्रत में अन्न और जल का सेवन भी वर्जित होता है. शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत तोड़ा जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को रखने से पति की आयु लंबी होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है. लेकिन, करवा चौथ व्रत के दौरान कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है. मान्यता है कि करवा चौथ व्रत के दौरान कुछ गलतियां करने से व्रत का पूरा फल नहीं मिलता है. आज हम आपको बताएंगे कि करवा चौथ व्रत के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं ?

इस तरह मनाए करवा चौथ

1. कुछ जगहों पर व्रत के दौरान सरगी खाने का रिवाज़ है, जबकि कुछ जगहों पर इस परंपरा का पालन नहीं किया जाता. इसलिए, व्रत को अपनी रीति-रिवाज़ों के अनुसार ही करना चाहिए

.2. इस दिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार करने चाहिए.

3. शाम को चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद करवा चौथ का व्रत तोड़ना चाहिए.

4. करवा चौथ व्रत में मिट्टी के बर्तन का उपयोग किया जाता है और करवा माता की कथा सुनी जाती है.

5. करवा चौथ व्रत में भगवान शिव, देवी पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा की जाती है.

Related Post

6. इस दिन अपनी क्षमतानुसार सुहाग का सामान, अन्न और धन दान करना चाहिए.

करवा चौथ पर भूलें से भी न करें ये गलतियां

1. बेहतर होगा कि इस दिन आप वाद-विवाद से बचें और सुख शांति से अपना दिन गुजारें .

2. इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना है.

3. करवा चौथ व्रत के दिन किसी का अपमान न करें.

4. इस दिन झूठ, छल और कपट से दूर रहें.

5. करवा चौथ पर काले कपड़े पहनने से बचें. हिंदू धर्म में काले रंग को शुभता का प्रतीक नहीं माना जाता है.

6. इस दिन पति-पत्नी को झगड़ा नहीं करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से करवा देवी नाराज़ हो सकती हैं.

कब है करवा चौथ ?

इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा. चतुर्थी तिथि गुरुवार, 9 अक्टूबर को प्रातः 2:49 बजे से प्रारम्भ होकर शुक्रवार, 10 अक्टूबर को प्रातः 12:24 बजे तक रहेगी. इस व्रत में चंद्रमा का विशेष महत्व होता है.

Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026