Janmashtami : 16 अगस्त के दिन जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इसके लिए लोगों ने अभी से तैयारियां करना शुरू कर दिया है। इस त्यौहार आपको मंदिर से लेकर हर घर में उत्साह देखने को मिलेगा। इस दौरान आप 5 चीजें घर में लेकर आ सकते हैं, जो आपकी किस्मत एक दम बदल देंगे।
वैजयंती माला
इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा से श्री कृष्ण की पूजा करते हैं। आप इस त्यौहार पर वैजयंती माला घर लेकर आ सकते हैं। इस माला को आप भगवान श्री कृष्ण को अर्पित कर सकते हैं। इससे उपाय से धन से जुड़ी परेशानी सह रहे लोगों को राहत मिल सकती है।
तुलसी का पौधा
श्री कृष्ण को तुलसी बेहद प्रिय होती है। कान्हा जी के हर भओग में तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। जन्माष्टमी वाले दिन आप तुलसी का पौधा भी घर ला सकते हैं।
शनि के बदलते चाल से चमकेगा नसीब, जानिए कौन हैं वो 3 लकी राशियां
बांसुरी और मोरपंख
अपने घर पर बांसुरी या फिर मोरपंख इस दिन जरूर लेकर आएं। इससे आप पर चल रहा कालसर्प दोष खत्म होता है। मान्यता है कि बांसुरी से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
दक्षिणावर्ती शंख
श्री कृष्ण को दक्षिणावर्ती शंख काफी प्रिय माना जाता है। आप इसे जन्माष्टमी वाले दिन घर लेकर आ सकते हैं। इससे आपके घर में खुशहाली आएगी।
जानें कौन है ‘दंडाधिकारी’? कैसे मिली भगवान की उपाधि, न्याय के देवता शनिदेव की रहस्मयी कहानी!
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।