Categories: धर्म

Janmashtami 2025 Fasting Rules: क्या खाएं, क्या न करें और किन बातों का रखें खास ध्यान, ऐसे मनाएं कृष्ण जन्माष्टमी

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी 2025 पर व्रत रखने वाले भक्त जानें क्या खा सकते हैं, किन चीजों से बचना चाहिए और व्रत के दौरान किन नियमों का पालन ज़रूरी है। हम आपको हर एक जरूरी नियम से रूबरू कराएंगे।

Published by Shraddha Pandey

Janmashtami 2025:कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि आत्मसंयम और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी और भक्त पूरे दिन उपवास रखकर मध्यरात्रि में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। व्रत के दौरान सही नियम और खानपान का पालन करना बेहद जरूरी है।

क्या खा सकते हैं व्रत में:

व्रतधारी दिनभर फलाहार ले सकते हैं। इसमें मौसमी फल, केला, सेब, अंगूर आदि शामिल हैं। दूध, दही, माखन, पनीर और मिश्री का सेवन किया जा सकता है। साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बने पकवान भी उपयुक्त हैं। मीठे में मखाने की खीर या नारियल पानी ऊर्जा और ताजगी बनाए रखते हैं। नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग करना चाहिए।

क्या न करें व्रत के दौरान:

व्रत में अनाज, दाल, गेहूं, चावल, प्याज और लहसुन का सेवन वर्जित है। पैकेट वाले या प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए। तली-भुनी चीजों का अधिक सेवन करने से भी परहेज़ करें, ताकि व्रत हल्का और पवित्र रहे।

Janmashtami 2025 : लो पता चल गया…इस दिन मनाई जाएगी जनमाष्टमी, व्रत रखने से पहले जान लें पूजा की सही मुहूर्त और नियम

Related Post

व्रत के नियम और सावधानियां:

सुबह स्नान के बाद भगवान कृष्ण की पूजा करें और व्रत का संकल्प लें।

दिनभर भजन-कीर्तन और ध्यान में समय बिताएं।

क्रोध, आलस्य और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

जरूरत से ज्यादा काम में शरीर को न थकाएं, ताकि मध्यरात्रि की पूजा में मन और शरीर दोनों सक्रिय रहें।

कल से शुरू हो रहे अच्छे दिन…जन्माष्टमी पर बनने जा रहा सबसे खास राजयोग, इन पर बरसेगी ‘कान्हा’ जी का कृपा!

मध्यरात्रि में भगवान का जन्मोत्सव मनाकर पंचामृत से अभिषेक करें और व्रत का समापन करें। जन्माष्टमी का व्रत केवल आहार नियंत्रण नहीं, बल्कि मन को शुद्ध करने और भक्ति में डूबने का अवसर है। जब श्रद्धा और संयम साथ आते हैं, तभी इस व्रत का असली फल मिलता है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026