Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : 8 अगस्त 2025 राशिफल: किसका दिन बनेगा सुपरहिट, किसे रहना होगा थोड़ा सावधान? जानिए आज का हाल

8 August 2025 Horoscope: आज 8 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को किसी का दिन काम में भागदौड़ वाला रहेगा, तो कुछ को रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

Published by Preeti Rajput

 8 August 2025 Horoscope: आज 8 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को किसी का दिन काम में भागदौड़ वाला रहेगा तो कोई अपनों के साथ वक्त बिताएगा। कुछ लोगों को पैसों का फायदा मिल सकता है तो कुछ को रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है, साथ में जानिए लकी रंग और नंबर भी।

मेष (Aries)

आज आप पूरे जोश में रहेंगे। काम का थोड़ा ज्यादा दबाव रहेगा लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे। घर में भी सब ठीक रहेगा। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है जिससे मूड अच्छा हो जाएगा। सेहत ठीक रहेगी लेकिन पानी ज्यादा पिएं।

लकी रंग: लाल 
लकी नंबर: 9

वृषभ (Taurus)

आज थोड़ा सुस्ती का माहौल रहेगा। काम में मन कम लगेगा लेकिन जरूरी काम पूरे करने होंगे। खर्च बढ़ सकता है, सोच-समझकर ही पैसा खर्च करें। घर में किसी से छोटी बात पर बहस हो सकती है, शांत रहें।

लकी रंग: हरा 
लकी नंबर: 6

मिथुन (Gemini)

आज मन थोड़ा भावुक रहेगा। किसी पुराने रिश्ते की याद आ सकती है। काम में मन लगाएं तो फायदा मिल सकता है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बच्चों से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

लकी रंग: पीला 
लकी नंबर: 5

कर्क (Cancer)

अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। पुराना कोई पैसा वापस मिल सकता है। घर के बड़ों से बात करके मन हल्का होगा। काम को लेकर नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन फैसला सोच-समझकर लें।

लकी रंग: सफेद 
लकी नंबर: 2

सिंह (Leo)

आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जो चाहेंगे, वो हासिल कर सकते हैं। लोगों से तारीफ भी मिलेगी। किसी पुरानी बात पर गर्व महसूस होगा। काम से अच्छा पैसा भी मिल सकता है। दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा।

लकी रंग: सुनहरा 
लकी नंबर: 1

कन्या (Virgo)

आज का दिन थोड़ा अच्छा, थोड़ा थका देने वाला रहेगा। कोई अधूरा काम निपट सकता है। घर में कुछ नया लेने की प्लानिंग हो सकती है। परिवार से तालमेल बना रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता रखें।

लकी रंग: नीला 
लकी नंबर: 4

तुला (Libra)

Related Post

आज आपको घर की जिम्मेदारियों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी या बिजनेस में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन रिजल्ट मिलेगा। किसी से बहस हो सकती है, पर प्यार से बात करें तो सब ठीक रहेगा।

लकी रंग: गुलाबी 
लकी नंबर: 7

वृश्चिक (Scorpio)

आज आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। जो काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। काम में तारीफ और पैसा दोनों मिल सकता है। सेहत भी साथ देगी।

लकी रंग: मैरून 
लकी नंबर: 8

इस मूलांक की लड़कियां प्यार में होती है पागल, किसी भी हद तक जाने को रहती है तैयार, जानें इनकी खासियत

धनु (Sagittarius)

आज मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। छोटी-छोटी बातों से टेंशन हो सकती है। ध्यान और योग से मन शांत रखिए। कोई नया काम शुरू करने से पहले परिवार से बात जरूर करें। सफर पर जा सकते हैं।

लकी रंग: नारंगी 
लकी नंबर: 3

मकर (Capricorn)

आज आपको मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। ऑफिस या दुकान में रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। खर्च बढ़ सकता है लेकिन जरूरी चीजों पर ही खर्च करें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

लकी रंग: ग्रे 
लकी नंबर: 10

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन कुछ नया करने का है। कोई नया काम या प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। अचानक पैसे का फायदा हो सकता है।

लकी रंग: बैंगनी 
लकी नंबर: 11

मीन (Pisces)

आज इमोशन हावी रह सकती हैं। कोई फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। किसी से उधार देने या लेने से पहले सोचें। पढ़ाई और करियर से जुड़ा कोई मौका हाथ लग सकता है।

लकी रंग: क्रीम 
लकी नंबर: 12 

Sawan Purnima 2025 : कब 8 या 9 अगस्त आखिर कब है सावन पूर्णिमा? व्रत रखने से पहले जान लें ये एक जरूरी उपाय, हो…

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026