Categories: धर्म

Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा कब है? जानें सही तारीख और पूजा विधि

Govardhan Puja 2025: दिवाली के ठीक बाद गोर्वधन पूजा मनाने का खास महत्व है. ये त्योहार इस साल 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा. यह त्योहार भगवान श्री कृष्ण की उस लीला की याद में मनाया जाता है जब उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था.

Published by Shivi Bajpai

Govardhan Puja Kab Hai: पांच दिवसीय दिवाली के त्योहार का एक दिन गोवर्धन पूजा के नाम से मनाया जाता है. ये त्योहार दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है, जिसे अन्नकूट भी कहा जाता है. यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण की उस लीला की याद में मनाया जाता है जब उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था. ये दिन प्रकृति, अन्न और पशुधन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक माना जाता है. तो आइए जानते हैं साल 2025 में गोवर्धन पूजा कब मनाई जाएगी और इसका क्या महत्व है?

2025 में गोवर्धन पूजा कब है?

साल 2025 में गोर्वधन पूजा का त्योहार 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा. प्रतिपदा तिथि की शुरूआत 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर होगी और इसका समापन 22 अक्टूबर को शाम 8 बजकर 16 मिनट पर होगा. पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 30 मिनट से 8 बजकर 47 मिनट तक है. इस दिन भक्त श्रीकृष्ण, गायों और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं.

Related Post

गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा क्या है?

गोवर्धन पूजा की कथा के अनुसार, प्राचीनकाल की बात है जब वृंदावन में हर साल ग्रामीण इंद्र देव की पूजा करते थे कि वहां पर बारिश हो जाए और खेती अच्छी हो जाए. लेकिन श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया कि वर्षा का असली कारण तो प्रकृति है पेड़, नदियां और पर्वत. जब लोगों ने इंद्र देव की पूजा छोड़ दी तो इंद्र क्रोधित हो गए और फिर मूसलाधार बारिश हो गई. उसी वक्त श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर सभी को सुरक्षित कर दिया. इसी वजह से हर साल गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाने लगा.

Dhanteras 2025: धनतेरस कब है? क्यों मनाया जाता है ये पर्व, जानें- इससे जुड़ी पौराणिक कथा

गोवर्धन पूजा की विधि

  • गोवर्धन पूजा के लिए आप सुबह स्नान के बाद पूरे घर की साफ-सफाई कर लें
  • आंगन में गोबर या मिट्टी से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाएं
  • इसे फूल, पत्तियों और दीपों से सजाएं
  • 56 भोग या अन्नकूट के रूप में कई तरह के व्यंजन बनाकर भगवान को अर्पित करें
  • गायों और बछड़ों की पूजा करें, उन्हें हरी घास और गुड़ खिलाएं
  • आखिरी में आरती करें और प्रसाद का वितरण करें

Bhai Dooj 2025: 22 या 23 अक्टूबर; कब है भाई दूज? नोट कर लें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026