Categories: धर्म

धनतेरस पर जा रहे हैं बाजार, तो खरीद लाएं दीपावली से लेकर भाई दूज तक की पूजा सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

Diwali Festival Shopping: आज 18 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है. पर क्या अभी भी ऑफिस के काम और घर के काम को निपटाने के चक्कर में आपकी दीवाली शॉपिंग रह गई है. तो आज ही बाजार से दीवाली से लेकर भाई दूज की पूजा की सामग्री सहित जरूरी चीजों की खरीदारी कर लें.

Published by Shivi Bajpai

Diwali 2025 Shopping: आज यानी 18 अक्टूबर को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा. इस पावन त्योहार पर खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है. इसके चलते ही बाजारों में भी रौनक देखने को मिलती है, अगर आप भी धनतेरस पर शॉपिंग करने जा रहे हैं तो दीपोत्सव से जुड़ी सभी चीजों को जरूर खरीद के रख लें. तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे दीवाली से जुड़ी पूजा सामग्री के बारे में.

धनतेरस 2025 के लिए पूजा सामग्री

मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी को समर्पित त्योहार धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. इस दिन की पूजा के लिए आप ये सामग्री बाजार से खरीद लाएं.

Related Post
  • माता लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर देव की मूर्ति या तस्वीर
  • कुबेर यंत्र और श्री यंत्र
  • लकड़ी की चौकी
  • अक्षत, रोली, हल्दी, सिंदूर
  • गंगाजल, गाय का शुद्ध घी, शक्कर
  • पान का पत्ता, सुपारी, लौंग, इलायची, फल
  • पीले और लाल रंग के नए वस्त्र
  • फूल और फूलों की माला

छोटी दिवाली के लिए पूजा सामग्री

  • गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति
  • लकड़ी की चौकी
  • घी, जनेऊ
  • कलावा, रोली, चंदन
  • चावल, हल्दी,
  • पान, सुपारी, लौंग, इलायची,
  • धूपबत्ती, दीपक
  • फूल, फल, मिठाई
  • खील-बताशे
  • पंचामृत, गंगाजल

धनतेरस के दिन घर के कौन से कोने में जलाएं दीपक, जानें इसका धार्मिक महत्व

दिवाली के लिए जरूरी पूजा सामग्री

इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी. दिवाली पूजन के लिए जरूरी सामान की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं.

  • गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति
  • चौकी और कलश
  • नया लाल कपड़ा
  • दीपक, घी, तेल, बाती
  • गंगाजल, पंचामृत
  • सिंदूर, हल्दी, रोली, अक्षत, चंदन
  • धूप, अगरबत्ती
  • फूल, माला
  • पान, सुपारी, लौंग, इलायची
  • मिठाई, फल

गोवर्धन पूजा के लिए जरूरी सामग्री

  • गाय का गोबर
  • पूजा की थाली
  • कलश में जल
  • रोली, चावल
  • फूल, धूप, दीप
  • बताशे, मिठाई
  • दही, शहद
  • गंगाजल
  • फूल माला
  • भाईदूज के लिए जरूरी पूजा सामग्री
  • नारियल
  • रोली, अक्षत, चंदन
  • कलावा
  • दीपक, सुपारी, पान का पत्ता
  • मिठाई, फल
  • दूर्वा घास

Dhanteras 2025 Bhog: धनतेरस पर धन के देवता कुबेर, माता लक्ष्मी और धन्वंतरि को भोग में क्या चीजें लगानी चाहिए?

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai

Recent Posts

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026

गोंडवाना राजचिन्ह पर घमासान! सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, सरकार से आर-पार की मांग

Chandauli Tribal Community Protests: गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के…

April 20, 2026

Saharanpur News: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 12 घंटे में दबोचे तीन शातिर चोर; जेवर और कैश बरामद

Saharanpur police news:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार…

April 20, 2026

Rewa drug bust: रीवा में ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार! 62 की उम्र में घर से चला रही थी नशे का काला कारोबार

Rewa drug bust: रीवा में 62 वर्षीय महिला ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार, घर से गांजा बेचते…

April 20, 2026