Diwali 2025 Shopping: आज यानी 18 अक्टूबर को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा. इस पावन त्योहार पर खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है. इसके चलते ही बाजारों में भी रौनक देखने को मिलती है, अगर आप भी धनतेरस पर शॉपिंग करने जा रहे हैं तो दीपोत्सव से जुड़ी सभी चीजों को जरूर खरीद के रख लें. तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे दीवाली से जुड़ी पूजा सामग्री के बारे में.
धनतेरस 2025 के लिए पूजा सामग्री
मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी को समर्पित त्योहार धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. इस दिन की पूजा के लिए आप ये सामग्री बाजार से खरीद लाएं.
- माता लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर देव की मूर्ति या तस्वीर
- कुबेर यंत्र और श्री यंत्र
- लकड़ी की चौकी
- अक्षत, रोली, हल्दी, सिंदूर
- गंगाजल, गाय का शुद्ध घी, शक्कर
- पान का पत्ता, सुपारी, लौंग, इलायची, फल
- पीले और लाल रंग के नए वस्त्र
- फूल और फूलों की माला
छोटी दिवाली के लिए पूजा सामग्री
- गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति
- लकड़ी की चौकी
- घी, जनेऊ
- कलावा, रोली, चंदन
- चावल, हल्दी,
- पान, सुपारी, लौंग, इलायची,
- धूपबत्ती, दीपक
- फूल, फल, मिठाई
- खील-बताशे
- पंचामृत, गंगाजल
धनतेरस के दिन घर के कौन से कोने में जलाएं दीपक, जानें इसका धार्मिक महत्व
दिवाली के लिए जरूरी पूजा सामग्री
इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी. दिवाली पूजन के लिए जरूरी सामान की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं.
- गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति
- चौकी और कलश
- नया लाल कपड़ा
- दीपक, घी, तेल, बाती
- गंगाजल, पंचामृत
- सिंदूर, हल्दी, रोली, अक्षत, चंदन
- धूप, अगरबत्ती
- फूल, माला
- पान, सुपारी, लौंग, इलायची
- मिठाई, फल
गोवर्धन पूजा के लिए जरूरी सामग्री
- गाय का गोबर
- पूजा की थाली
- कलश में जल
- रोली, चावल
- फूल, धूप, दीप
- बताशे, मिठाई
- दही, शहद
- गंगाजल
- फूल माला
- भाईदूज के लिए जरूरी पूजा सामग्री
- नारियल
- रोली, अक्षत, चंदन
- कलावा
- दीपक, सुपारी, पान का पत्ता
- मिठाई, फल
- दूर्वा घास