Categories: धर्म

Diwali 2025: दिवाली की शाम को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की होगी आप पर कृपा

Diwali 2025: दीपावली का त्योहार न सिर्फ खुशियों का पर्व है बल्कि ये दिन महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. तो आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ सरल उपायों के बारे में जिन्हें करने के बाद आप मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं.

Published by Shivi Bajpai

Diwali 2025 Ka Mehtav: दीपावली का त्योहार न सिर्फ खुशियों और उत्साह का प्रतीक है, बल्कि इस दिन महालक्ष्मी की पूजा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है. इस साल ये त्योहार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा. तो आइए जानते हैं कि इस दिन क्या उपाय करने से आपको सुख-समृद्धि प्राप्त होती है. 

दिवाली के दिन करें ये 5 असरदार उपाय

सूर्यास्त के बाद तुलसी या पीपल के पास दीपक जलाएं

दिवाली की शाम को तुलसी या पीपल के पेड़ के पास घी का दीपक जलाना शुभ होता है. दीपक में चार बत्तियां लगाएं और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें. इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है.

घर के मुख्य द्वार पर पांच दीपक जलाएं

शाम को पूजा से पहले मुख्य द्वार के दोनों तरफ, तुलसी चौरा, पानी की टंक और दक्षिण दिशा की ओर दीपक जलाएं. साथ ही उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में भी दीपक जलाएं.

Related Post

लक्ष्मी पूजन के बाद रखें 11 कौड़ियां

पूजा के बाद 11 पीली कौड़ियां लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या धन स्थान में रखें. सुबह उनमें से एक कौड़ी बहते पानी में प्रवाहित कर दें. 

Chhoti Diwali Ki Katha: छोटी दीवाली के दिन जरूर पढ़ें ये कथा, सभी कष्टों से मिलेगी आपको मुक्ति

शमी या आंवले का पत्ता घर में रखें

दीवाली की रात को शमी या आंवले का पत्ता घर के मंदिर और तिजोरी के पास रखें. धार्मिक मान्यता के अनुसार ये उपाय राहु-केतु और शनि से जुड़ी नकारात्मक शक्तियों को शांत करता है. 

पूजा में रखें काली हल्दी और चांदी का सिक्का

महालक्ष्मी पूजन के समय काली हल्दी, चांदी का सिक्का और कमलगट्टा माला पूजा में रखें. बाद में इसे पर्स में रखें. ऐसा करने से आपको धन, आर्थिक उन्नति की प्राप्ति होती है. 

Narak Chaturdashi Rahu Kaal Ka Samay: जानें छोटी दिवाली के दिन राहुकाल का समय, इस दौरान न करें कोई शुभ कार्य

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026