Categories: धर्म

Dhanteras 2025: धनतेरस कब है? क्यों मनाया जाता है ये पर्व, जानें- इससे जुड़ी पौराणिक कथा

Dhanteras 2025: धनतेरस का त्योहार इस साल 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन लोग सोना-चांदी और बहुत सी चीजें खरीदते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि धनतेरस क्यों मनाया जाता है? तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे धनतेरस के पर्व से जुड़ी कुछ पौराणिक कथाओं के बारे में

Published by Shivi Bajpai

Dhanteras Kyu Mnate Hai: धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस साल ये त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. पर क्या आप जानते हैं कि ये त्योहार क्यों मनाया जाता है?

धनतेरस का अर्थ क्या है?

धनतेरस का अर्थ ‘धन का तेरहवां दिन’ होता है. जो संस्कृत के दो शब्दों ‘धन’ (धन) और ‘तेरस’ (तेरहवें दिन) से बना हुआ है और ये त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के तेरहवें दिन मनाया जाताऔ है. यह दिवाली के उत्सव का प्रतीक भी माना जाता है. इस दिन स्वास्थ्य के लिए देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है. 

धनतेरस के पर्व से जुड़ी कथाएं

समुद्र मंथन की कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब देवताओं और दानवों ने समुद्र मंथन किया, तो कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर भगवान धनवंतरि हाथों में कलश लेकर प्रकट हुए. भगवान धनवंतरि को चिकित्सा का देवता माना जाता है. जिन्होंने दुनिया भर में चिकित्सक सेवाएं दी थी. उनके प्रकट होने के उपलक्ष्य में ही धनतेरस का पर्व मनाया जाने लगा और इसी समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी भी प्रकट हुई थी.

Related Post

Ahoi Asthami 2025: अहोई अष्टमी पर करें इस कथा का पाठ, संतान पर बनी रहेगी अहोई माता की कृपा, जानें पूजा विधि

राजकुमार और यमराज की कथा

एक राजा हिमा के पुत्र को एक ज्योतिषी ने बताया कि विवाह के चौथे दिन सांप के काटने से उसकी मृत्यु हो जाएगी. उसकी पत्नी ने यमराज से बचन के लिए कमरे के प्रवेश द्वार पर सोने-चांदी और दीपक जला दिए. यह सब देखकर यमराज सही से देख नहीं पाया और राजकुमार वहां तक नहीं पहुंचा. इसलिए धनतेरस के दिन शाम को दीपक जलाने का भी खास महत्व है.

धनतेरस के दिन कौन-से भगवान की होती है पूजा?

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है. भगवान धनवंतरि को आयुर्वेद का देवता माना जाता है, वहीं मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है और कुबेर भगवान को धन के देवता के रूप में पूजा की जाती है.

दीपावली की प्लानिंग तो पूरी हो ही गयी होगी लेकिन इन बातों को भी शामिल कर लें तभी आपको मिल सकेगी मां लक्ष्मी कृपा

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026