Categories: धर्म

Dhanteras 2025: सिर्फ धन का नहीं, स्वास्थ्य और आयुर्वेद का भी पर्व है धनतेरस! जानें इसके पीछे की कथा

Dhanteras Mythology: इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी. जानें समुद्र मंथन से जुड़ी भगवान धनवंतरि की कथा और क्यों यह दिन स्वास्थ्य व समृद्धि का प्रतीक है.

Published by Shraddha Pandey

Samudra Manthan Story: इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. धनतेरस को “धन्वंतरि त्रयोदशी” भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन भगवान धनवंतरि का जन्म हुआ था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस का सीधा संबंध समुद्र मंथन से भी है? आइए जानते हैं इस शुभ दिन के पीछे छिपी पौराणिक कथा.

जब देवताओं ने खो दी अपनी शक्तियां

पौराणिक मान्यता के अनुसार, एक बार दुर्वासा ऋषि ने इंद्र देव को श्राप दिया था. इस श्राप के प्रभाव से देवताओं की समस्त शक्तियां क्षीण हो गईं और राक्षसों ने स्वर्ग लोक पर अधिकार कर लिया. पूरा ब्रह्मांड अंधकार में डूब गया.

श्री विष्णु की सलाह पर समुद्र मंथन

देवताओं ने संकट से बचने के लिए भगवान विष्णु की शरण ली. विष्णु ने उन्हें अमरता पाने के लिए क्षीर सागर का मंथन करने का सुझाव दिया. देवताओं और दैत्यों ने मिलकर यह कार्य आरंभ किया. मंदर पर्वत को मंथन का आधार बनाया गया और वासुकी नाग को रस्सी के रूप में प्रयोग किया गया.

निकला हलाहल विष

Related Post

समुद्र मंथन शुरू होते ही सबसे पहले घातक हलाहल विष निकला, जिसकी विषाक्तता से संपूर्ण सृष्टि नष्ट होने का खतरा था. तब भगवान शिव ने वह विष पीकर जगत की रक्षा की.

प्रकट हुए भगवान धनवंतरि

इसके बाद मंथन से अनेक दिव्य रत्न और देवी-देवता प्रकट हुए. अंत में भगवान धनवंतरि समुद्र से प्रकट हुए. उनके हाथों में अमृत कलश और आयुर्वेद का ग्रंथ था. वे अमरता और आरोग्य के प्रतीक माने जाते हैं.

धनतेरस का महत्व

भगवान धनवंतरि के प्रकट होने के दिन को ही धनतेरस के रूप में मनाया जाता है. यह दिन केवल धन-संपत्ति की प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, दीर्घायु और कल्याण के प्रतीक के रूप में भी माना जाता है.

इस बार धनतेरस शनिवार को है. ज्योतिष के अनुसार, जब धनतेरस शनि वार पर पड़े तो खरीदारी करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. इस दिन सोना, चांदी, बर्तन या इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदना शुभ होता है, परंतु लोहे से बनी वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए.

Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026