Home > धर्म > चंद्र ग्रहण पर मृत्यु पंचक मचाएगा तहलका, 3 राशियों पर टूट पड़ेगा कहर, मंडरा रहा भारी नुकसान का खतरा

चंद्र ग्रहण पर मृत्यु पंचक मचाएगा तहलका, 3 राशियों पर टूट पड़ेगा कहर, मंडरा रहा भारी नुकसान का खतरा

Mrityu Panchak 2025: चंद्र ग्रहण और पितृ पक्ष का पहला दिन एक साथ रविवार 7 सितंबर को पड़ रहा है। इस दिन मत्यु पचंक का साया भी मंडरा रहा है। यह पचंक 3 राशियों के लिए काफी ज्यादा घातक साबित होने वाला है।

By: Preeti Rajput | Last Updated: September 7, 2025 3:19:28 PM IST



Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण, पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025) और मृत्यु पंचक तीनों एक साथ पड़ रहे हैं। जो एक अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। तीनों आज रविवार, 7 सितंबर को तहलका मचाने वाले हैं। चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025) का पंचक में लगना काफी ज्यादा नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसका कुछ राशियों पर काफी गहरा असर पड़ता नजर आने वाला है।

इतने बजे से दिखेगा चंद्र ग्रहण

भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के वैज्ञानिक नीरुज मोहन रामानुजम ने चंद्र ग्रहण पर कहा, “रात 9:57 बजे चंद्रमा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करना शुरू कर देगा। एक घंटे में यह पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाएगा और रात 12:23 बजे के बाद आंशिक ग्रहण होगा। ग्रहण को नंगी आंखों से देखना सुरक्षित है और हर कोई इस क्षण का गवाह बन सकता है।”

राशियों को रहना होगा सतर्क 

ज्योतिष के अनुसार, इन राशियों को सतर्क रहने की जरुरत है। इस दौरान इन राशियों के जातकों को कोई भी काम बिना सोचे समझे नहीं करना चाहिए, नहीं तो आपकों बड़ा नुकसान सहना पड़ सकता है। आइए बताते हैं कि आखिर वह कौन-सी राशियां हैं, जिनपर चंद्र ग्रहण और पंचक (Mrityu Panchak 2025) अशुभ साबित होने वाला है। 

मृत्यु पंचक का आरंभ 

मृत्यु पंचक 6 सितंबर को सुबह 11:21 मिनट से शुरू हो चुका है। यह 10 सितंबर को शाम 4:03 मिनट पर खत्म होगा। 

कुंभ राशि

इसी राशि में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसे शनि की राशि भी मानी जाती है। इस राशि पर अभी साढ़ेसाती का खतरा चल रहा है। ऐसे में आपकों व्यपार में बड़ा नुकसान हो सकता है। गाड़ी ध्यान से चलाएं, बड़ा हादसा भी हो सकता है। 

सिंह राशि 

इस राशि के जातकों को बड़ा फैसला सोच-विचार कर लेना है। करियर के बारे में थोड़ा संभलकर निर्णय लें। धन के निवेश से दूर रहें। झगड़ा होने की संभावना है।

Shardiya Navratri 2025: 22 या 23 सितंबर, कब शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

तुला राशि 

इस राशि के जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण औऱ् मृत्यु पंचक खतरनाक हो सकता है। आप मानसिक तौर पर परेशानी का सामना कर सकते हैं। आपकी जॉब पर भी खतरा मंडरा सकता है। 

Aaj Ka Rashifal: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन व क्या होगा खास? जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Advertisement