Chandra Grahan Ke Baad Kya Karein: चंद्र ग्रहण को लेकर धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही तरह की अलग-अलग मान्यताएं हैं। भारत में चंद्र ग्रहण आज रात, यानी 7-8 सितंबर, 2025 को घटित होने वाला है। यह सबसे प्रभावशाली समय होगा, जब लोगों को शांत और आराम से रहना चाहिए और कुछ महत्वपूर्ण आध्यात्मिक गतिविधियां करनी चाहिए जो उन्हें इस चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभावों से मुक्ति दिलाने में मदद करेंगी।
बता दें कि यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा, तो ग्रहण खत्म होने के बाद लोगों को शुद्धि और सकारात्मकता के लिए कुछ काम करने चाहिए। चलिए उनके बारे में जान लेते हैं।
ग्रहण खत्म होने के बाद करें स्नान
चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद सबसे पहला और जरूरी काम स्नान करना माना जाता है। स्नान के दौरान पानी में लोग थोड़ा सा गंगाजल भी मिला सकते हैं। इससे आपका तन और मन दोनों ही शुद्ध हो जाएंगे।
घर और मंदिर की करें सफाई
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण के बाद घर की सफाई करनी चाहिए। इसके अलावा, घर में मौजूद मंदिर की भी अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है। लोग पानी में नमक मिलाकर फर्श भी पोंछ सकते हैं। घर की शुद्धि के लिए गंगाजल का छिड़काव भी कर सकते हैं। इससे ग्रहण की नकारात्मकता दूर होगी।
त्यागना होगा पानी-भोजन
इसके अलावा, लोगों को अपने खान-पान पर भी ध्यान देना चाहिए। सूतक काल में बनाया गया भोजन अशुद्ध माना जाता है। इसलिए ग्रहण के दौरान रखा हुआ भोजन या पानी नहीं खाना चाहिए। ग्रहण के बाद भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
दान करें, पुण्य की प्राप्ति होती
दान करने से पुण्य मिलता है। इसलिए चंद्र ग्रहण के बाद आप गरीबों को धन, अन्न और वस्त्र दान कर सकते हैं। हालाँकि, चूँकि यह ग्रहण रात्रि में लग रहा है, इसलिए इन वस्तुओं को एक स्थान पर रखें और अगले दिन दान कर दें।
तिल, चावल, दूध, नमक, सफेद वस्त्र या चाँदी जैसी वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। क्योंकि ये सभी वस्तुएँ चंद्रमा से संबंधित हैं, जो ग्रहण दोष को दूर करती हैं।
चंद्रग्रहण से सावधान! भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पूरे परिवार पर पड़ेगा भयानक असर