Chandra Grahan 2025 Date: इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण अगले महीने लहने जा रहा है। इसे ‘ब्लड मून’ के नाम से भी जाना जाता है। यह 7 सितंबर को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण भारत के साथ-साथ कई देशों में नजर आने वाला है। ऐसे में इस ग्रहण के दौरान सूतक काल भी मान्य होगा। यह गोलीय घटना कब देखने को मिलेगा और कब सूतक काल का समय होगा आइए जानते हैं यहां।
इस दिन नजर आएगा चंद्रग्रहण
साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में 7 सितंबर को दिखाई देने वाला है। इसके साथ ही इस दिन से पितृपक्ष की भी शुरुआत होगी। इस बार पूर्ण चंद्रग्रहण नजर आने वाला है। इस दौरान चंद्रमा पूर्ण से गुजरेगा और धीरे-धीरे एक चमकदार लाल रंग के गोले में तब्दील हो जाएगा। इस दिन आपकों चांद लाल रंग का दिखाई देगा। इसे बल्ड मून के नाम से भी जाना जाता है। जो कई सालों बाद नजर आने वाला है। यह ग्रहण चार घंटे तक भारत नें नजर आएगा।
अभी से हो जाइए अलर्ट, पूर्णिमा श्राद्ध पर होगा इस बार का चंद्र ग्रहण, नोट कर लीजिए तारीख और समय
4 घंटे तक नजर आएगा चंद्रग्रहण
7 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय के मुताबिक, यह ग्रहण रात 9:57 बजे शुरू होगा और 8 सितंबर को 1:26 बजे तक रहने वाला है। इसका मोक्ष काल रात 12:23 बजे से शुरू होने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण 4 घंटों तक चलने वाला है। जब चंद्रमा अपने सबसे गहरे लाल रंग में दिखाई देगा, वह समय चंद्रग्रहण का सबसे चरम समय माना जाएगा।
Rashifal: प्रेम, करियर और धन को लेकर जानें आपके सितारे क्या कहते हैं?
साल की सबसे खास खगोलीय घटना
वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया के पीछे छिप जाएगा। जिससे वह लाल रंग का नजर आने लगेगा। यह नजारा भारत के साथ-साथ कई देशों में दिखाई देना वाला है। खगोलशास्त्रियों ने इसे साल की सबसे खास खगोलीय घटना माना है। बता दें कि ब्लड मून पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान ही नजर आता है। पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा जब ठिक बीच नें आ जाते हैं, तब यह ग्रहण नजर आता है।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।