Home > धर्म > Cat Crossing: बिल्ली का रास्ता काटना शुभ या अशुभ! जानिए प्रेमानंद महाराज और विज्ञान का क्या है कहना?

Cat Crossing: बिल्ली का रास्ता काटना शुभ या अशुभ! जानिए प्रेमानंद महाराज और विज्ञान का क्या है कहना?

Cat Crossing: लंगे समय से यह माना जाता है कि अगर कोई बिल्ली किसी इंसान का रास्ता काटती है, तो उसके साथ कुछ बुरा होता है. हालांकि इसे अंधविश्वास माना जाता है. लेकिन क्या ऐसा सच में होता है, या इसके पीछे कोई गहरा रहस्य है?

By: Mohammad Nematullah | Published: February 10, 2026 3:57:09 PM IST



Cat Crossing: लंगे समय से यह माना जाता है कि अगर कोई बिल्ली किसी इंसान का रास्ता काटती है, तो उसके साथ कुछ बुरा होता है. हालांकि इसे अंधविश्वास माना जाता है. लेकिन क्या ऐसा सच में होता है, या इसके पीछे कोई गहरा रहस्य है? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है, खासकर तब जब कुछ अनचाहा होता है. इसलिए आज हम बिल्ली के रास्ता काटने के पीछे के रहस्य को जानेंगे.

बुरी किस्मत और बुरी किस्मत का प्रतीक

ऐसा माना जाता है कि अगर कोई काली बिल्ली किसी इंसान का रास्ता काटती है, तो यह बुरी किस्मत का प्रतीक है. हालांकि कुछ लोगों के लिए बिल्ली का रास्ता काटना उनके जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है.

बिल्ली को राहु का वाहन माना जाता है

ज्योतिष के अनुसार बिल्ली को राहु का वाहन माना जाता है. राहु को एक राक्षस के रूप में दिखाया गया है, और ऐसा माना जाता है कि राहु की मौजूदगी जीवन में अशुभ धाराओं का कारण बनती है. इसलिए जब कोई बिल्ली किसी का रास्ता काटती है, तो इसे भी अशुभ माना जाता है.

3AC में चटनी, ब्रेड, बटर, टमाटर वाला फैमिली वीडियो 4 महीने बाद वायरल, लोगों ने ट्रोल कर दिया जमकर

कुछ लोग बिल्लियों को शुभ मानते

पुराने जमाने में जब लोग जंगल से गुजरते थे और कोई बिल्ली उनका रास्ता काटती थी, तो उन्हें लगता था कि बिल्ली के पीछे कोई जंगली जानवर होगा. इसका मतलब था कि आस-पास कोई खतरनाक जंगली जानवर होने का शक था. इसलिए इसे अशुभ मानने के बजाय कुछ लोग इसे चेतावनी या खतरे का अलार्म मानते थे, जो उन्हें अलर्ट कर रहा था.

साइंस क्या कहता है

साइंटिफिक नजरिए से बिल्ली का रास्ता काटना सिर्फ़ एक इत्तेफ़ाक हो सकता है. यह कोई लॉजिकल बात नहीं है. हम इसे अपनी मान्यताओं और ज़िंदगी के अनुभवों की वजह से मानते है. साइंटिफिक तौर पर किसी भी जानवर का रास्ता काटना अशुभ मानने का कोई पक्का कारण नहीं है.

Maha Shivratri 2026 Date:15 या 16 कब है महाशिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और रुद्राभिषेक के नियम

प्रेमानंद महाराज का क्या कहना है?

प्रेमानंद महाराज ने भी इस मामले पर अपने विचार रखे है. उन्होंने एक सत्संग में कहा कि अगर कोई बिल्ली आपका रास्ता काट दे (Cat Crossing) तो घबराने की जरूरत नहीं है. राधा राधा या भगवान का नाम लेकर आगे बढ़ जाना चाहिए. यह सिर्फ़ एक अंधविश्वास है. भगवान का नाम याद करने से सारे पाप खत्म हो जाते है. उन्होंने यह भी कहा कि बिल्ली एक जीवित प्राणी है. साइंस भी इसे बेबुनियाद मानता है. साइंस के अनुसार यह एक मानसिक डर है जो हमें फ़ैसले लेने से रोकता है.

Delhi Metro: दिल्ली, मास्को से आगे है ! मास्को मेट्रो छोड़ दिल्ली की तारीफ क्यों करने लगी रूसी महिला ?

Advertisement